हरियाणा नागरिक संघ ने मनाया रंगारंग होली उत्सव

हैदराबाद, हरियाणा नागरिक संघ, हैदराबाद-सिकंदराबाद के तत्वावधान में होली उत्सव-2026 का आयोजन बालमराई, सिकंदराबाद स्थित क्लासिक गार्डन में किया गया। उत्सव का आकर्षण रासलीला, फूलों की होली तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सतरंगी तंबोला जैसी मनोरंजक गतिविधियाँ रहीं। होली उत्सव का शुभारंभ गणेश वंदना तथा पूजन के साथ हुआ।

संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र केड़िया ने स्वागत वक्तव्य देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, प्रेम, एकता, सद्भाव तथा भाईचारे को बढ़ावा देने वाला रंगारंग त्यौहार है। सभी को होली की मंगल कामनाएँ देते हुए उन्होंने कहा कि आपसी सद्भाव को बढ़ाने के लिए होली उत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया गया।

संघ के सदस्य विनोद अग्रवाल ने एकल विद्यालय अभियान के बारे में सभी को अवगत कराते हुए हरियाणा नागरिक संघ के सदस्यों से मिले सहयोग हेतु बधाई दी। उन्होंने आशा जताई कि संघ के सदस्य भविष्य में भी एकल विद्यालय अभियान में सहयोग जारी रखेंगे। एचएनएस चिकित्सालय के अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल ने चिकित्सालय को चलाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।

यह भी पढ़ें… मठों और पीठों पर हमले बर्दाश्त नहीं : विहिप

रंगारंग रासलीला और फूलों की होली ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

होली उत्सव के दौरान तंबोला सहित विभिन्न प्रकार की मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं को विभिन्न प्रकार के पुरस्कार तथा उपहार प्रदान किए गए। अवसर पर संस्था की सदस्याओं पूनम गुप्ता, सुमन अग्रवाल, रेणु तायल, पायल अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, भारती अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, नीतू जैन, दीपा गर्ग व अन्य ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही फूलों की होली के बीच राधा-कृष्ण तथा गोपियों के साथ रासलीला का मंचन किया गया। इसके अलावा स्थापित विभिन्न प्रकार के स्टॉलों का लोगों ने लाभ लिया।

होली उत्सव में उपाध्यक्ष अशोक सिंघल, मानद मंत्री विपिन सिंघानिया, सहमंत्री सतीश कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष पदम कुमार जैन, कार्यकारिणी सदस्य गौरव जैन, ईश्वर बंसल, मदनलाल अग्रवाल, नरेश मित्तल, नवीन जैन, नीरज गोयल, नितिन तायल, प्रतीक कुमार गर्ग, राजेश गर्ग, राकेश अग्रवाल, संजय गुप्ता, संजय कुमार अग्रवाल, नरेश गुप्ता, विनोद अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, जयंत जैन, सतप्रकाश बंसल, दीपक अग्रवाल, राम गोयल, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, संदीप मित्तल, मनीष गुप्ता, सोनू बंसल, दिनेश अग्रवाल, देशरतन गोयल, सतीश बंसल, महिला समिति संयोजिका पूनम गर्ग, सह-संयोजिका पिंकी सिंघानिया, सुमन अग्रवाल, राशि अग्रवाल, शिखा गर्ग ने योगदान प्रदान किया। सहयोगी संस्थाएँ हरियाणा सेवा संघ तथा एचएनएस चिकित्सालय रहीं।

हरियाणा नागरिक संघ हैदराबाद-सिकंदराबाद द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों के बीच आयोजित होली उत्सव का आनंद सात सौ से अधिक लोगों ने लिया। मंचीय संचालन मानद मंत्री विपिन सिंघानिया द्वारा किया गया। सह मंत्री और मुख्य संयोजक सतीश कुमार अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button