हरियाणा नागरिक संघ का दिवाली मिलन 28 अक्तूबर को


हैदराबाद, हरियाणा नागरिक संघ की कार्यकारिणी सभा एस.डी. रोड, पैराडाइस स्थित हरियाणा भवन में आयोजित की गयी। अवसर पर संघ का दिवाली मिलन कार्यक्रम आगामी 28 अत्तूबर को हरियाणा भवन में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।संघ के मानद मंत्री विपिन सिंघानिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हरियाणा नागरिक संघ का दिवाली मिलन 28 अत्तूबर को हरियाणा भवन में मनाया जाएगा।
महासचिव ने बताया की दिवाली मिलन को भव्यता प्रदान करने के लिए महिला समिति, पदाधिकारी एवं नाटक कंपनी के निर्देशक के साथ सभा आयोजित की गयी। इसकी तैयारी को मूर्त रूप देने के लिए विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं संघ के उपाध्यक्ष अशोक सिंघल ने अब तक की गई तैयारी के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया महिला समिति के सहयोग से संघ के सदस्यों द्वारा नाटिका प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें मुख्यत समुद्र मंथन को मंच पर दर्शाया जाएगा।
अभिनय, नाटक एवं मंच में रुचि रखने वाले संघ के सदस्य किसी भी पदाधिकारी एवं महिला समिति से संपर्क कर नाम लिखा सकते हैं। दिवाली मिलन की विस्तृत जानकारी जल्द ही व्हाट्सऐप के माध्यम से सदस्यों तक पहुँचाई जाएगी। विगत वर्षों से निरंतर जारी स्वप्रांतीय विद्यार्थियों की स्कूल फीस एवं एकल नारी सहायता राशि का सहयोग यथावत जारी रहेगा। इसके लिए इच्छुक सदस्य आवेदन पत्र के माध्यम से संघ के पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें… बीडीएल में हिन्दी पक्षोत्सव के पहले खण्ड का समापन
प्राप्त आवेदन पर कार्यकारिणी समिति का निर्णय मान्य होगा। कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कार्यक्रम के खर्च हेतु धन संग्रह के प्रयास करने को लेकर विचार रखें। दिवाली मिलन को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष सुरेंद्र केड़िया ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों से सहयोग की कामना की। सह मंत्री सतीश कुमार अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।
