एचसीए : जीवन रेड्डी सचिव पद पर चयनित
हैदराबाद, हैदराबाद के जानेमाने उद्योगपति जीवन रेड्डी ने हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन (एचसीए) के चुनाव में सर्वसम्मति से सचिव चुने गए। निर्वाचन अधिकारी वी.एस. संपत ने आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में उक्त जानकारी दी।
नामांकन पत्र दाखिल करने वाले शेष 6 उम्मीदवारों के चुनाव मैदान से हटने के बाद जीवन रेड्डी निर्विरोध चुने गए। ज्ञातव्य है कि जीवन रेड्डी वर्ष 2024 में बीआरएस पार्टी का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके अलावा वे तितिदे के निदेशक भी बने। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीवन रेड्डी की राजनीतिक लीडरशिप में अच्छी पैठ होने एवं फार्मा कंपनी के मालिक होने के कारण वह इस मुकाम को आसानी ने हासिल कर सके। सचिव पद के लिए आखरी क्षणों में नामांकन वापस लेने वाले उम्मीदवार ने अपना नाम न बताने की शर्त पर कहा कि यह सचिव पद का कार्यकाल 6 माह का है।
यह भी पढ़ें… एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप क्वालीफायर: भारत-स्कॉटलैंड मैच 2-2 ड्रॉ
आगामी सितंबर माह में यह कार्यकाल समाप्त होगा। इसके पश्चात अगले 3 वर्ष के लिए चुनाव होंगे। इसी के चलते कुछ वरिष्ठ क्लब सचिवों के अनुरोध पर नामांकन वापस लिया गया। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए 15 मार्च को चुनाव होंगे। 4 उम्मीदवार मैदान में है। सूत्रों के अनुसार, डॉ. अनिल कुमार एवं आगम राव के बीच कोषाध्यक्ष पद के लिए कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं, क्योंकि गत चुनाव में ये दोनों एक ही ग्रुप से चुनाव लड़े थे, परन्तु इस बार दोनों के बीच मुकाबला पेचिदा होने के आसार हैं। बताया जा रहा है कि ये ग्रुप शिवलाल यादव एवं जी. विवेकानंद के सपोर्ट वाले हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



