बढ़ते तापमान पर स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी

हैदराबाद, राज्य में चढ़ते पारे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को हीटवेव एडवाइजरी जारी की। निवासियों से आवश्यक सावधानी बरतने और अत्यधिक गर्मी के संपर्क में आने से बचने का आग्रह किया गया है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है।

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की अपील

सरकार ने निवासियों को चरम गर्मी के घंटों के दौरान घर के अंदर रहने और शराब, चाय और कॉफी का सेवन करने से बचने की सलाह दी है, क्योंकि ये निर्जलीकरण का कारण बन सकते हैं। मतली, उल्टी, गर्म और शुष्क त्वचा, शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक, तेज सिरदर्द, चक्कर आना, मांसपेशियों में कमजोरी, तेज़ दिल की धड़कन, उथली साँस या बदली हुई मानसिक स्थिति जैसे लक्षणों का अनुभव करने वाले लोगों को तुरंत नज़दीकी सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में चिकित्सा सहायता लेने की अपील की गयी है।

आपात स्थितियों से निपटने के लिए चिकित्सालयों में व्यवस्था

संभावित गर्मी से संबंधित चिकित्सा आपात स्थितियों से निपटने के लिए राज्य ने सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तृत व्यवस्था की है। आवश्यक दवाइयाँ और अन्य चीजें स्टॉक में रखी गई हैं। साथ ही जबकि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (आशा), सहायक नर्स दाइयों (एएनएम) और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) के पाउच वितरित किए गए हैं।

यह भी पढ़े स्वदेशी जागरण मंच का दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button