स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
हैदराबाद, राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजनरसिम्हा ने राजीव आरोग्यश्री हेल्थकेयर ट्रस्ट कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी गतिविधियों की उच्च स्तरीय समीक्षा की। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में सरकारी अस्पतालों में बुनियादी ढाँचे, चिकित्सा सुविधाओं तथा चिकित्सीय उपकरणों के प्रदर्शन पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक में संबंधित अधिकारियों से सरकारी अस्पतालों में स्वच्छता, ऑपरेशन थिएटरों की स्थापना और उपकरणों के उपयोग आदि की जानकारी ली। उन्होंने आपातकालीन चिकित्सीय उपकरणों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने की बात कहते हुए आठ साल से पुराने उपकरणों को हटाने का आदेश दिया।
यह भी पढ़ें… त्यौहारों के मद्देनजर कई विशेष रेलगाड़ियाँ विस्तारित
दामोदर राजनरसिम्हा ने बैठक के दौरान गांधी अस्पताल की सरकारी अस्पतालों के एक हिस्से के रूप में ब्रांडिंग करने पर चर्चा की। बैठक में स्वास्थ्य सचिव डॉ. क्रिस्टीना चोंगुथू, स्वास्थ्य आयुक्त संगीता सत्यनारायण, टीजीएमएसआईडीसी के एमडी फणींद्र रेड्डी, आरोग्यश्री के सीईओ उदय कुमार व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



