तेलंगाना में फिर से भारी वर्षा का अनुमान

हैदराबाद, बीते दिनों लगातार तीन दिन तक हुई मूसलाधार बारिश से राज्य में भारी तबाही मचने के बाद, तेलंगाना में अक्तूबर के पहले सप्ताह में फिर से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में 1 या 2 अक्तूबर के आसपास एक नए निम्न दबाव क्षेत्र के बनने की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, तेलंगाना में भारी वर्षा होने की संभावना है, वहीं कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती हैI

रविवार को IMD हैदराबाद ने 29 सितंबर से 1 अक्तूबर तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की थी। 2 अक्तूबर से 4अक्तूबर के बीच बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। जैसे-जैसे निम्न दबाव क्षेत्र मजबूत होगा, खासकर हैदराबाद के निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका जताई जा रही हैI

यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब बीते तीन दिनों की भारी बारिश ने हैदराबाद और अन्य जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए थे, जिससे जलजमाव और यातायात में रुकावट हुई। तेलंगाना स्टेट डेवलपमेंट प्लानिंग सोसाइटी (TGDPS) के अनुसार, इस मानसून में राज्य में 98.48 सेमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य औसत 73.11 सेमी से काफी अधिक है। आगामी बारिश को देखते हुए नागरिक प्राधिकरणों से तैयारियां बढ़ाने की उम्मीद है। फिलहाल, हैदराबादवासी सतर्क हैं, क्योंकि राज्य अक्तूबर के पहले सप्ताह में संभावित भारी बारिश के लिए तैयार हो रहा है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button