तेलंगाना में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी
हैदराबाद, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में तेलंगाना के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। अधिकारियों के अनुसार, राज्य के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है, कुछ क्षेत्रों में हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है।
इसके अलावा मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इससे गर्मी का प्रभाव और अधिक हो सकता है।
यह भी पढ़ें… मानसूनी आपदाओं से निपटने की तैयारी में जुटा प्रशासन
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



