अंडमान में हेलीकॉप्टर हादसा, सात लोग सुरक्षित बचाए गए

श्री विजयपुरम, उत्तरी और मध्य अंडमान जिले के मायाबंदर से उड़ान भरने के बाद एक हेलीकॉप्टर मंगलवार सुबह समुद्र में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हालांकि उसमें सवार चालक दल के सदस्यों सहित सात लोगों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े: केरल तट पर सिंगापुर जहाज से सभी सदस्य सुरक्षित बचाए गए

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। एक अधिकारी के अनुसार, समुद्र के बीच से बचाए गए सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक वरिष्ठ नागर विमानन अधिकारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने श्री विजयपुरम से सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरी थी और साढ़े नौ बजे समुद्र में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी का संकेत मिला है, जिसके बाद पायलट को हेलीकॉप्टर को समुद्र में उतारा पड़ा। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button