हाई कोर्ट पहुँचे कांग्रेस नेता पवन खेड़ा
हैदराबाद, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम सरकार द्वारा उनके विरूद्ध दर्ज किये गये मामले में अग्रिम जमानत का अनुरोध करते हुए तेलंगाना उच्च न्यायालय का रुख किया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की पत्नी के खिलाफ आरोप लगाने पर खेड़ा के विरुद्ध यह मामला दर्ज किया गया है।
खेड़ा ने अपना आवासीय पता हैदराबाद में बताया है। उन्होंने उच्च न्यायालय से अनुरोध किया कि गिरफ्तारी की स्थिति में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया जाए। यह याचिका सात अप्रैल को दायर की गई थी। कल नौ अप्रैल को उस पर सुनवाई होगी।
यह भी पढ़ें… धुरंधर-2 फिल्म में देशभक्ति का संदेश : रामचंदर राव
खेड़ा ने गुवाहाटी पुलिस और तेलंगाना सरकार को बनाया प्रतिवादी
खेड़ा ने याचिका में गुवाहाटी अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त थाने और तेलंगाना सरकार को प्रतिवादी बनाया है। गुवाहाटी अपराध शाखा थाने में खेड़ा के खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिनमें 175 (चुनाव के संबंध में झूा बयान), 35 (शरीर और संपत्ति की निजी रक्षा का अधिकार) और 318 (धोखाधड़ी) भी शामिल हैं। कांग्रेस नेता ने पाँच अप्रैल को आरोप लगाया था कि शर्मा की पत्नी रिनिकी भुइयाँ शर्मा के पास कई पासपोर्ट और विदेशी संपत्ति हैं, जिसे मुख्यमंत्री के चुनावी हलफनामे में घोषित नही किया गया है।
इससे पहले असम पुलिस की एक टीम मामले के सिलसिले में पूछताछ के लिए दिल्ली में खेड़ा के आवास पर गई थी। खेड़ा के वकील पोन्नम अशोक गौड़ ने बताया कि अग्रिम जमानत इसलिए मांगी गई है, क्येंकि शीर्ष अदालत के आदेशानुसार प्राथमिकी की प्रति पुलिस वेबसाइट पर अपलोड नही की गई है तथा दिल्ली में खेड़ा के घर की तलाशी उनकी गिरफ्तारी के इरादे से ली गई थी। मंगलवार को शर्मा ने कांग्रेस पर उन दस्तावेजों का सत्यापन न करने का आरोप लगाया, जिनके आधार पर उसने उन पर और उनके परिवार पर आरोप लगाए थे। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि खेड़ा हैदराबाद भाग गये हैं, लेकिन असम पुलिस उन्हें पाताल से भी ढूंढ निकालेगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



