पूर्व मध्य रेल की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित

हैदराबाद, पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह द्वारा आज उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह द्वारा मुख्यालय, हाजीपुर में विभागाध्यक्षों एवं अन्य अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की गयी। बैठक के दौरान पाँचों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे।

महाप्रबंधक द्वारा संरक्षित रेल परिचालन, समय-पालन में आने वाली अड़चनों, यात्री सुविधा, माल लदान में बढ़ोत्तरी, रेल संरक्षा सहित पूर्व मध्य रेल में जारी आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गयी।

यह भी पढ़ें… हिमायतनगर में इनर नेचर हीलिंग सेंटर उद्घाटित

महाप्रबंधक ने पूर्व मध्य रेल द्वारा यात्री सुविधा, सुरक्षा, संरक्षा आदि के संबंध में किये जा रहे कार्यों की विस्तफत जानकारी ली। उन्होंने माल लदान में बढ़ोत्तरी हेतु आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। निर्माण परियोजनाओं की कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग के साथ उसमें तेजी लाने तथा नई योजनाओं के कार्यान्वयन में नई तकनीक के प्रयोग पर महाप्रबंधक ने बल दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button