एचआईएल से बिरलानू बनी कंपनी करेगी 1300 करोड़ रुपये का निवेश

हैदराबाद, भवन निर्माण से जुड़े लगभग पाँच हज़ार उत्पाद उपलब्ध कराने वाली हैदराबाद से जुड़ी सीके बिरला समूह की कंपनी एचआईएल लिमिटेड अब बिरलानू बन गयी है। कंपनी ने आज हैदराबाद में घोषणा की है कि रीब्रांड के बाद विभिन्न चरणों में लगभग 1300 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

आज यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कंपनी के उच्च अधिकारियों ने बताया कि हैदराबाद के सनत नगर से आज़ादी से पहले शुरू हुआ व्यापार अब बहुराष्ट्रीय कंपनी के रूप में फैल चुका है और कंपनी के पास भारत और यूरोप में 32 विनिर्माण सुविधाएं हैं तथा 80 से अधिक देशों में ग्राहक और भागीदार हैं।

बिरलानू 1300 करोड़ रुपये निवेश कर निर्माण क्षेत्र में विस्तार करेगा

संवाददाता सम्मेलन में अपने आभासी बयान में बिरलानू की अध्यक्ष अवंती बिरला ने कहा कि बिरलानू नई पहचान के सथ गुणवत्ता और नवाचार अपने उपभोक्ताओं को व्यापाक रेंज में भवन निर्माण समाधान प्रस्तुत करेगी। घर के मालिक, बिल्डर और डिजाइनर सभी के लिए बेहतर उत्पाद बनाए जा रहे हैं। निर्माण के लिए नए विचार के साथ स्थिरता में सुधार किया जा रहा है।

ऐसी अभिनव इमारतों और संरचनाओं को तैयार किया जा रहा है जो समय की कसौटी पर खड़े हैं। बिरलानू के प्रबंध निदेशक और सीईओ अक्षत सेठ ने कहा कि कंपनी का पूरा ध्यान उच्च गुणवत्ता वाली, टिकाऊ निर्माण सामग्री देने पर रहा है।

विशेषकर आधुनिक निर्माण की जरूरतों को पूरा करने वाली सामग्री पाइप, निर्माण रसायन, पोटीन, छत, दीवारें और फर्श सहित बड़ी संख्या में उत्पाद पेश किये जा रहे हैं।यूपीवीसी पाइप निर्माण में ऑर्गेनिक आधारित स्टेबलाइजर्स पेश किये हैं।

टिकाऊ भवन निर्माण समाधानों के साथ भारतीय बाजार में विस्तार

इसके लिए पटना में एक ग्रीनफील्ड सुविधा स्थापित की जाएगी। चेन्नई में एएसी ब्लॉक क्षमता को प्रति वर्ष 4 लाख क्यूबिक मीटर तक दोगुना कर दिया गया है। होम और इंटीरियर स्पेस में विस्तार को चिह्नित करते हुए वैश्विक प्रीमियम फ्लोरिंग ब्रांड पैराडोर को भारत में लाने का निर्णय लिया गया है।

मुख्य व्यवसाय अधिकारी विजय लाहोटी ने कहा कि कंपनी ने 1300 करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि कंपनी की जड़ें हैदराबाद, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में हैं। और पिछले आठ दशकों में कंपनी ने अपने अग्रणी उत्पादों जैसे एयरोकॉन एएसी ब्लॉक्स, पैनल्स और बोर्ड्स के माध्यम से पूरे क्षेत्र में अपने पदचिह्न स्थापित किए हैं और कंपनी इन क्षेत्रों में बाजार नेतृत्व कर रही है।

दीवारों, छतों और पाइपों के उत्पादन के लिए सनतनगर, तिम्मापुर और कोंडापल्ली में अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधाएं स्थापित हैं। रियल एस्टेट, निर्माण और बुनियादी ढांचे में निवेश से प्रेरित विकास को तेज़ करने में बिरलानू कंपनी महत्वपूर्म भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि कंपनी वर्तमान में अखिल भारतीय स्तर पर प्रभावशाली 70 प्रतिशत विकास दर्ज कर रही है।

लगभग 5000 उत्पाद पेश किये जा रहे हैं। बिरलानू ने अगले वर्षों में दोगुने विकास का लक्ष्य रखते हुए 1 बिलियन डॉलर की कंपनी होने का लक्ष्य रखा है।

Exit mobile version