हिन्दी महाविद्यालय में एआई से कौशल उन्नयन पर व्याख्यान

हैदराबाद, हिन्दी महाविद्यालय में कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) द्वारा कौशल उन्नयन विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सी.ए. प्रेमनाथ देगला, सी.ए. विजय श्रीनिवास, सी.ए. विजय कोट्टपल्ली, संस्थाध्यक्ष सी.ए. लक्ष्मीनिवास शर्मा, उपाध्यक्ष श्यामसुंदर मूंदड़ा, संयुक्त सचिव प्रदीप दत्त, प्राचार्यद्वय डॉ. बाला कुमार (हिन्दी महाविद्यालय), डॉ. मदनमोहन (एम.सी. गुप्ता कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट), अध्यापक एवं छात्र उपस्थित थे।

दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से कार्यक्रम शुरू हुआ। प्राचार्या डॉ. बाला कुमार ने अतिथियों का स्वागत तथा मुख्य वक्ता का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि हिन्दी महाविद्यालय नगरद्वय में प्रतिष्ठित संस्था के रूप में हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम से स्नातक एवं परास्नातक स्तर पर कक्षाएँ संचालित कर रहा है। उस्मानिया विश्वविद्यालय में एआई पाठ्यक्रम लागू करने वाला यह प्रथम कॉलेज है।

मुख्य वक्ता सी.ए. प्रेमनाथ देगला ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए.आई.) के बहुआयामी प्रयोग के बारे में चर्चा की। वर्तमान समय में ए.आई. शिक्षा, चिकित्सा, इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों के लिए बहुत उपयोगी है। उन्होंने बताया कि यदि आप एम.एस. वर्ड का प्रयोग करते हैं, तो ए.आई. के माध्यम से टेबल बनाना बहुत सरल हो जाता है। उन्होंने छात्रों को ए.आई. के माध्मय से टेबल बनाना सिखाया।

एआई से स्वतः सारणी और वित्तीय रिपोर्ट तैयार करना संभव

ए.आई. स्वत सारणी का निर्माण कर देता है। उन्होंने बताया कि कंपनी इनकम स्टेटमेंट (वित्तीय रिपोर्ट) आय विवरण के लाभ-हानि को ए.आई. द्वारा सहजता से व्यक्त किया जा सकता है। उन्होंने डिजिटल डेटा को परिभाषित किया। उन्होंने टाइप्स ऑफ एनालिसिस के पाँच प्रकार बताए, जो क्रमश डिस्क्रिप्टिव एनालिसिस, डायग्नोस्टिक एनालिसिस, प्रिडिक्टिव एनालिसिस, प्रिस्क्रिप्टिव एनालिसिस, कॉग्निटिव एनालिसस (संज्ञानात्मक) हैं। उन्होंने कॉग्निटिव विश्लेषण के संबंध बताया कि यदि साँप का विकास होगा, तो उसे नागराज के रूप में वर्णित करोगे।

एआई डेटा एनालिसिस पर कार्य करती है, हमें रेशियो एनालिसिस की आवश्यकता है। इससे आप अगले वर्ष के संबंध में भविष्यवाणी कर सकते हैं। अंक गणित की सभी गणनाएँ एआई द्वारा की जा सकती है। तार्किक कार्यों में एआई अगले वर्ष की संभावनाओं की भविष्यवाणी कर सकता है। एआई चिकित्सा के क्षेत्र में कैंसर के संबंध में भविष्यवाणी कर सकता है। डेटा एनालिसिस द्वारा पुलिस साइबर क्राइम के संबंध में जान सकता है। एआई से चैट जीपीटी का प्रयोग, स्तंभ चार्ट, वृत्त चार्ट के माध्यम से डेटा का विश्लेषण कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें… कविता ने तोड़ा अनशन, भूदान बोर्ड की भूमि पर श्वेत पत्र की माँग

सी.ए. विजय श्रीनिवास ने बताया कि एआई द्वारा होटल बिल, यात्रा बिल बनाया जा सकता है। एआई द्वारा बने टूल्स समस्याओं के समाधान के सहायक होंगे। एआई का प्रयोग जीएसटी एवं सुविधा सेवा में किया जा सकता है। कार्यक्रम का डॉ. बाला कुमार ने किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button