दि न्यू इंडिया इंश्योरंस की हिन्दी कार्यशाला आयोजित

हैदराबाद, दि न्यू इंडिया इंश्योरंस कंपनी लिमिटेड, हैदराबाद क्षेत्रीय कार्यालय, न्यू इंडिया भवन, उप्पल प्रशिक्षण पेंद्र में एक दिवसीय हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उप महाप्रबंधक पी. शंकर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में क्षेत्रीय कार्यालय तथा नगरद्वय एवं बाह्य स्थित अधीनस्थ कार्यालयों से प्रतिभागी उपस्थित थे। राजभाषा विभाग के उप प्रबंधक कुमार अनिल मलदहियार ने प्रतिभागियों एवं वरिष्ठ अधिकरियों का स्वागत किया।

चार सत्रों में आयोजित कार्यशाला वंदे मातरम गान के साथ प्रारम्भ हुई। उपमहाप्रबंधक ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए हिन्दी कार्यान्वयन के संवैधानिक पक्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यशाला से प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रतिभागी अपने कार्यालयों में हिन्दी कार्यान्वयन में सहयोग करें। क्षेत्रीय प्रबंन्धक, राजभाषा सी. चेलुव गुहेष ने हिन्दी प्रशिक्षण पर बल देते हुए सरकार द्वारा हिन्दी कार्यान्वयन के लिए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ज्यादा से ज्यादा कार्य हिन्दी में करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें… अनुसंधान केंद्र इमारत में हिन्दी कार्यशाला आयोजित

सहायक निदेशक (सेवानिवफत) नवीन नैथानी हिन्दी प्रशिक्षण योजना अतिथि व्याख्याता के रूप में उपस्थित थे। शेष तीन सत्रों के व्याख्याता क्रमश: उप प्रबंधक (राजभाषा) के. अनिल एम., बीमा लेखन विभाग हब्शीगुड़ा कार्यालय की सहायक प्रबंधक प्रवर्तिका परोहा एवं आरटीआई, ओम्बुड्समैन एवं ग्राहक सेवा विभाग, क्षेत्रीय कार्यालय रेणु वर्मा रहे। वरिष्ठ सहायक नालम ओंकार वासुदेव राव तफतीय पक्ष दावा अनुभाग क्षे.का . ने प्रतिभागियों के पंजीकरण में सक्रिय योगदान दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button