तेलंगाना में हिन्दू असुरक्षित : रामचंदर राव

हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधान परिषद सदस्य एन. रामचंदर राव ने चिंता जताते हुए कहा कि तेलंगाना में हिन्दू असुक्षित हैं। राज्य में हो रहे दंगों के पीछे मजलिस पार्टी और कांग्रेस पार्टी का हाथ है। दोनों मिलकर दंगे करा रही हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामचंदर राव ने कामारेड्डी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा का सीधे सामना नहीं कर पाकर कांग्रेस मजलिस व उसकी टीम का उपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस पार्टी मजलिस को प्रोत्साहित करती रहेगी, हिन्दू मंदिरों पर हमले होते रहेंगे, हिन्दू मंदिरों में देवी देवताओं की मूर्तियां ध्वस्त की जाती रहेंगी, अपमान होता जाएगा। हिन्दू मंदिरों की भूमियां कब्जा होती रहेंगी। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि श्रीगणेश चतुर्थी तक मनाने की परिस्थितियां नहीं हैं।

यह भी पढ़ें… मंदिर, पर्यटन और संस्कृति विकास के लिए ऐक्शन प्लान : भट्टी विक्रमार्का

बांसवाड़ा घटना का किया उल्लेख

रामचंदर राव ने बांसवाड़ा में हिन्दू महिला द्वारा प्रतिष्ठान में दुर्गा माता के भजन सुनने पर मुस्लिम व्यक्ति द्वारा आपत्ति जताए जाने, वीडियो बनाने व उसके बाद बने वातावरण का उल्लेख किया और आरोप लगाया कि आपत्ति जताने वाले मजलिस कार्यकर्ता ही थे क्योंकि आम मुसलमान ऐसी हरकत नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि दिन ब दिन भाजपा जिस प्रकार बढ़ने लगी है उससे भाजपा का सीधे सामना नहीं कर पा रही कांग्रेस पार्टी मजलिस के जरिए डराने धमकाने के प्रयास कर रही है। इसके अलावा पुलिस का उपयोग कर रही है, लेकिन भाजपा हरगिज नहीं डरेगी।

रामचंदर राव से जब इजराइल व अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमलों को लेकर प्रश्न पूछे गए, तब उत्तर में उन्होंने कहा कि यह उन देशों का आपसी मामला है। दुबई, बहरीन आदि देश भी इस्लामिक हैं। उनका युद्ध से कोई लेना देना नहीं है, फिर भी ईरान ने उन पर हमला कर दिया, जो गलत है। उन्होंने कहा कि ईरान को चाहिए था कि वह अमेरिका व इजराइल से निपटे। दूसरे इस्लामिक देशों पर हमला करना ठीक नहीं है।

यह जिहादी मानसिकता, आईएसआईएस इस्लामिक फंडामेंटलिस्ट व हमास जैसे आतंकवादी संगठनों की मानसिकता है। उन्होंने कामारेड्डी विधायक काटेपल्ली वेंकटरमणा रेड्डी के कैम्प कार्यालय पर कथित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा विधायक पर लगाए गए आरोप को गलत ठहराते हुए खुली चर्चा के लिए आने की दी गयी चुनौती को स्वीकारने के बजाए हमले करना सही नहीं है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button