बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के खिलाफ हैदराबाद में आक्रोश
हैदराबाद, भाग्यनगर हिन्दू एकता मंच द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रतीकात्मक पुतला जलाया और “बांग्लादेश मुर्दाबाद” के नारे लगाए।
पुरानापुल स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष विरोध-प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में पिछले कुछ दिनों से हिंदुओं का कत्लेआम किया जा रहा है। हिंदू परिवारों को उनके घरों से निकालकर निशाना बनाया जा रहा है और भय का माहौल बनाया जा रहा है। एक समय बांग्लादेश में बड़ी संख्या में हिंदू आबादी थी, लेकिन आज उनकी संख्या बहुत कम रह गई है। इसी कारण वहां बचे हुए हिंदुओं को प्रताड़ित कर उन पर अत्याचार किए जा रहे हैं।

भाग्यनगर हिन्दू एकता मंच के सोमराज सिंह व डी. जयदेव सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा का मुद्दा गंभीरता से उठाया जाना चाहिए। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि वह इस मामले में कूटनीतिक स्तर पर हस्तक्षेप करे और वहां रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराए। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर किसी भी समुदाय पर अत्याचार मानवता के खिलाफ अपराध है, यदि समय रहते आवाज नहीं उठाई गई, तो स्थिति और भयावह हो सकती है। धरना–प्रदर्शन में डी. नरहरी, गोपाल सिंह, बिकेश सिंह, दिनेश सिंह, जयपाल सिंह, नितिन सिंह, मुकेश सिंह, सुरेश सिंह, महेश मायादारी, पवन सिंह, अनिल सिंह, किशन कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



