एचएमडब्ल्यूएसएसबी ने जुड़वा जलाशयों से पानी की निकासी बढ़ाई

हैदराबाद, पारा चढ़ने के साथ ही पानी की मांग तेजी से बढ़ती है। यही कारण है कि खपत बढ़ने के साथ ही हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन वॉटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड (एचएमडब्ल्यूएसएसबी) ने जुड़वा जलाशयों उस्मान सागर और हिमायत सागर से पानी निकालने की मात्रा बढ़ा दी है।

वॉटर बोर्ड ने साल की शुरुआत से ही उस्मान सागर और हिमायत सागर से पानी निकालना शुरू कर दिया था। जनवरी में मांग को पूरा करने के लिए वॉटर बोर्ड ने उस्मान सागर से 23 एमजीडी पानी (सामान्य 27 एमजीडी के मुकाबले) और हिमायत सागर से 13 एमजीडी पानी (सामान्य 18 एमजीडी के मुकाबले) निकाला। अप्रैल में वॉटर बोर्ड के अधिकारियों ने उस्मान सागर से पानी निकालने की मात्रा बढ़ाकर 25 एमजीडी कर दी, जबकि हिमायत सागर से 12 एमजीडी पानी लिया गया। पुराने शहर के 60 प्रतिशत से ज़्यादा इलाकों और शहर के 40 प्रतिशत इलाकों जैसे रेड हिल्स और बंजारा हिल्स में इन्हीं जलाशयों से पानी की आपूर्ति की जाती है।

यह भी पढ़ें… दक्षिण मध्य रेलवे ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 21,211 करोड़ राजस्व

वॉटर बोर्ड के अधिकारियों ने माना कि शहर में भूजल कम होने की वजह से जुड़वाँ जलाशयों से ज़्यादा मात्रा में पानी निकालना ज़रूरी हो गया है। पहले वॉटर बोर्ड हर अप्रैल में गोदावरी, कृष्णा और मंजीरा नदियों के पानी से कमी पूरी करके पानी की सप्लाई का इंतज़ाम करता था, लेकिन इस साल 3 लाख से ज़्यादा उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी से बचने के लिए यह काम पहले ही कर लिया गया।

गोदावरी, कृष्णा और मंजीरा सहित पीने के पानी के दूसरे स्रोतों की स्थिति के बारे में एक अधिकारी ने बताया कि पानी का स्तर संतोषजनक है और बिना किसी रुकावट के पानी की सप्लाई की जा रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button