2026 के लिए यूपी रुद्रस का अधिग्रहण करेगी हॉकी इंडिया लीग परिषद

Ad

नई दिल्ली, हॉकी प्रेमियों के लिए एक बड़ा झटका तब लगा जब यूपी रूद्राज टीम ने हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026 से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया। आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही इस फ्रेंचाइजी के हटने के बाद अब लीग की संचालन परिषद ने टीम के कामकाज की जिम्मेदारी संभाल ली है। इस निर्णय से जहां खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर चिंता पैदा हुई है, वहीं आयोजकों ने भरोसा दिलाया है कि खिलाड़ियों की भागीदारी और लीग की प्रतिस्पर्धा प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।

हॉकी इंडिया लीग की संचालन परिषद यूपी रूद्राज टीम का कामकाज देखेगी चूंकि फ्रेंचाइजी ने आर्थिक चुनौतियों का हवाला देकर 2026 सत्र से नाम वापिस ले लिया है। यूपी टीम ने इस सप्ताह लीग से हटने का फैसला किया। आयोजकों ने बुधवार को एक बयान में कहा कि संचालन परिषद नयी फ्रेंचाइजी खरीदने के इच्छुक पक्षों से बातचीत के लिये तैयार हैं।

Ad

यह भी पढ़े : भारत-चीन मुकाबले से पहले हॉकी टीम की बढ़ी चुनौती

भारतीय उपकप्तान हार्दिक सिंह और उत्तर प्रदेश के दिग्गज खिलाड़ी ललित उपाध्याय इस टीम से जुड़े हैं। बयान में कहा गया कि हमने यह कदम इसलिये उठाया है ताकि हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026 में यूपी रूद्राज के खिलाड़ियों की भागीदारी पर आंच नहीं आये और लीग में प्रतिस्पर्धी संतुलन बना रहे। वित्तीय कारणों और टीम मालिकों के सहयोग नहीं करने से हॉकी इंडिया लीग 2017 में बंद हो गई थी। पिछले साल सात साल के अंतराल के बाद इसे फिर शुरू किया गया। (भाषा )

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button