अग्रवाल समाज, बंजारा सेंट्रल शाखा का होली महोत्सव 4 मार्च को

हैदराबाद, अग्रवाल समाज, बंजारा सेंट्रल शाखा के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली महोत्सव का आयोजन आगामी 4 मार्च को धूमधाम से किया जाएगा। यह निर्णय शाखा के केंद्रीय समिति सदस्य रमेश कुमार अग्रवाल के निवास पर आयोजित शाखा की कार्यकारिणी सभा में लिया गया।

शाखा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि कार्यकारिणी सभा का शुभारंभ महाराज श्री अग्र्रसेन की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। शाखा अध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। मानद मंत्री मनीष कुमार अग्रवाल ने शाखा की गतिविधियों की जानकारी सभा को दी। सभा में गहन विचार-विमर्श के पश्चात होली उत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया, जिसके अंतर्गत मंगलवार, 3 मार्च को प्रात 5 बजे रोड नंबर 11, बंजारा हिल्स स्थित होटल मिनर्वा ग्रांड के समीप होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। डंडा रोपण सोमवार 2 मार्च को प्रात 9 बजे किया जाएगा। बुधवार 4 मार्च को रोड नं. 13, बंजारा हिल्स में होटल एमराल्ड के समीप स्थित परिसर में प्रात 9 बजे से होली का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… श्री वासुपूज्य स्वामी मंदिर में 2 दिवसीय भक्ति महोत्सव आरंभ

इसके अंतर्गत शाखा सदस्य परिवारों के लिए आर्गेनिक गुलाल, डीजे संगीत, रेन डाँस व सुरुचिपूर्ण भोजन इत्यादि का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल व सुचारू आयोजन के लिए शाखा अध्यक्ष ने रमेश कुमार अग्रवाल को संयोजक व नवल किशोर बंसल को सहसंयोजक के रूप में नामित किया। सभा में शाखा कोषाध्यक्ष जयदीप गुप्ता, शाखा परामर्शदाता, मोहन मित्तल व विनोद टिकमाणी, कार्यकारिणी सदस्य सुभाष केडिया, गोपाल अग्रवाल, विनय गुप्ता, महेश अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, अनिल झुंझुनवाला आदि उपस्थित रहे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button