श्री विप्र सेवा संघ का होली महोत्सव 4 मार्च को
हैदराबाद, श्री विप्र सेवा संघ हैदराबाद तेलंगाना के तत्वावधान में होली महोत्सव आगामी 4 मार्च को सुबह 9.15 बजे सिद्दिअम्बर बाजार स्थित बाहेती भवन में आयोजित किया जायेगा। यहां जामबाग में संघ की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने सभी का स्वागत किया। महामंत्री नारायण लाल शर्मा ने संघ की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संघ द्वारा होली महोत्सव का आयोजन भव्यता से पारिवारिक माहौल में किया जाएगा। इस महोत्सव में प्रमुख रूप से गुलाल का उपयोग होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से होगा। तत्पश्चात समिति सदस्यों द्वारा भगवान परशुराम जी एवं गायत्री माता का पूजन विधिपूर्वक किया जाएगा।
कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने के लिए प्रतिभाशाली संगीतकारों एवं गायकों द्वारा राजस्थानी होली लोकगीतों की प्रस्तुति दी जाएगी और सदस्यों द्वारा समूह नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण जन्म एवं उनके पिता वासुदेव जी द्वारा टोकरी में ले जाने की लीला पर आधारित विशेष नाट्य प्रस्तुति होगी। साथ ही संघ द्वारा 5 वरिष्ठ सम्मानित सदस्यों का शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान तथा उनके जीवनपर्यंत उपलब्धियों का उल्लेख किया जाएगा।
यह भी पढ़ें… माँ भगवती जागरण मंडल की श्री जीण माता निशान यात्रा 24 मार्च को
होली पर सदस्यों के लिए भव्य विदाई समारोह और सहभोज
होली के अवसर पर सदस्यों के लिए भव्य विदाई समारोह एवं सहभोज का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से सपरिवार कार्यक्रम में भाग लेकर इसे हर वर्ष की तरह सफल बनाने का आग्रह किया। बैठक का आभार कोषाध्यक्ष उमेश शर्मा ने व्यक्त करते हुए कहा कि होली महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए संयोजक मंडल बनाया गया है जिसके सदस्य सतवीर शर्मा, मानप्रकाश शर्मा, मोहनलाल शर्मा, भगवानदास कौशिक, मालीराम शर्मा, रतनलाल शर्मा, मनोज कौशिक. रामस्वरूप शर्मा, राजेश शर्मा, बनवारीलाल शर्मा, विनोद मुद्गल होंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में लिए गए निर्णयानुसार सभी समिति सदस्यों से निवेदन है कि वे 5,000 (नकद अथवा ऑनलाइन जीपे द्वारा) संघ के कोषाध्यक्ष को प्रेषित करें।
बैठक में अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सचिव नारायणदास शर्मा, कोषाध्यक्ष उमेश शर्मा सहित सतवीर शर्मा, मानप्रकाश शर्मा, मोहनलाल शर्मा, भगवानदास कौशिक, मालीराम शर्मा, रतनलाल शर्मा, मनोज कौशिक, रामस्वरूप शर्मा, राजेश शर्मा, बनवारीलाल शर्मा, विनोद मुद्गल, वेदप्रकाश जोशी, पवन कुमार मिश्र, सुरेश शर्मा, मनीष शर्मा, लक्ष्मीकांत पांडेय व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



