उन्नति महिला मंडल का होली उत्सव सम्पन्न

हैदराबाद, उन्नति महिला मंडल चप्पल बाज़ार हैदराबाद के तत्वावधान में होली उत्सव का आयोजन चप्पल बाज़ार स्थित कृष्णा ग्रेन्डियूर में किया गया।

आज यहाँ मंडल की संयोजिका शकुंतला जाजू द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनसार, मंडल द्वारा उन्नति की टोली खेले होली उद्घोष के साथ आयोजित कार्यक्रम में होली व राधाकृष्ण के भजनों का सभी ने आनंद लिया।

यह भी पढ़ें…मारवाड़-मेवाड़ तेरापंथ जैन परिषद (ग्रेटर हैदराबाद) का होली स्नेह मिलन समारोह संपन्न

गुलाल होली, राधाकृष्ण झांकी और आगामी गणगौर उत्सव

गुलाल और फूलों की होली खेली गई। राधाकृष्ण की झांकी भी प्रस्तुत की गई। होली थीम पर महातम्बोला के बाद अल्पाहार की व्यवस्था रही। मंडल द्वारा आगामी 18 मार्च को गणगौर उत्सव दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक हरिद्वार होटल, वूमेंस कॉलेज के पास स्थित रिदम हॉल में होगा, जिसमे सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ महातंबोला एवं कई आकर्षक कार्यक्रम किये जायेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल के शकुंतला जाजू, सबिता काबरा, मंगला बंग, लीला बंग, सुनीता चांडक, पूजा पंसारी, संगीता चांडक, स्नेहा राठी, अन्नपूर्णा अग्रवाल, संगीता सारडा, वंदना अट्टल, संगीता मालू, निर्मला डाढ़, नेहा लोया, अर्चना सोनी, सीमा चांडक, उर्मिला धूत, रीतू बंग, स्वाति जाजू, प्रियंका जाजू, पूनम शर्मा, अनिता तोतला, ममता असावा ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोध किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button