सिकंदराबाद में राजगढ़ नागरिक परिषद का होली मिलन कार्निवाल
हैदराबाद, राजगढ़ नागरिक परिषद के तत्वावधान में होली मिलन कार्निवाल सिकंदराबाद स्थित एला लिबर्टी बैंक्वेट हॉल में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।











कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। अवसर पर परिषद के 125 सदस्य उपस्थित थे। अध्यक्ष एम.आर. सुरेका ने स्वागत भाषण में सभी को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि त्यौहार जीवन में उत्साह, उमंग और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि भाईचारे, प्रेम और एकता का प्रतीक है। तत्पश्चात सभी सदस्यों ने फूलों की होली खेली। साथ ही होली के गीतों पर नृत्य का आनंद लिया।
इस दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केक काटकर महिलाओं का सम्मान किया गया।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद में नेक्स्टजेन होप फाउंडेशन का महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम
ओमप्रकाश मोहता तथा ललिता सरावगी ने होली और महिला दिवस के महत्व पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में परिषद के संस्थापक सदस्यों का माला और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। बच्चों के लिए जेमोलॉजी टीम द्वारा विभिन्न खेलों का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



