होली मिलन समारोह आयोजित
हैदराबाद, सरदारशहर जैन परिषद हैदराबाद द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन ड्रीमलैंड गार्डन, बालमराई, सिकंदराबाद में किया गया। प्रेस विज्ञप्ति में राजेंद्र बोथरा ने बताया कि सरदारशहर जैन परिषद के परिवारजन सदस्यों के साथ-साथ बहन, बेटी, जवाई ने भी इस आयोजन में भाग लिया। लगभग 400 व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
समारोह में एजाज म्यूजिकल ग्रुप, राजस्थान द्वारा होली का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसके स्टार अट्रैक्शन इंटरनेशनल डांसर हीरा सपेरा कालबेलिया व सिंगर नियाज हसन व संगीता सोनी थे। कार्यक्रम का प्रारंभ नमस्कार महामंत्र व गणेश वंदना के साथ हुआ। परिषद के अध्यक्ष अशोक नाहटा ने आगंतुकों का स्वागत व अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की सफलता में संयोजकों और मंत्री का योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजकगण संजय दुगड़, विमल वेद, बिमल नाहटा, मनोज धाडेवा, अनूपचंद नौलखा, विकास पींचा, सुमति सुराणा, परिषद उपाध्यक्ष जयसिंह दुगड़, सहमंत्री विजय कुंडलिया, कोषाध्यक्ष कमल सेठिया का योगदान रहा। नियाज हसन व संगीता सोनी ने राजस्थानी व मारवाड़ी गानों से सबका मन मोह लिया। हीरा सपेरा कालबेलिया ने कालबेलिया डांस प्रस्तुत किया।
परिषद के मंत्री विकास दसानी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम से पहले ड्रीमलैंड गार्डन में परिषद की साधारण सदन की मीटिंग अध्यक्ष अशोक नाहटा की अध्यक्षता में रखी गई। मंत्री विकास दसानी ने पिछली मीटिंग की कार्यवाही सदन में रखी।
यह भी पढ़ें…स्वास्थ्य सेवा के लिए जलबोर्ड का ऐप लांच
साथ ही इस साल की गतिविधियों की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष कमल सेठिया ने हिसाब प्रस्तुत किया। चुनाव अधिकारी जय सिंह दुगड़ ने चुनाव प्रक्रिया पूरी करायी। इसमें अशोक नाहटा को पुन: सर्वसम्मति से नए कार्यकाल के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



