दिगंबर जैन सोशल ग्रुप का होली मिलन कार्यक्रम
हैदराबाद, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप का होली मिलन कार्यक्रम होटल बीकानेरवाला बशीरबाग में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
यहाँ सचिव प्रवीण पुष्पेंद्र द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। अवसर पर अध्यक्ष विनय गंगवाल ने उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए होली पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला तथा प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। इसके पश्चात ग्रीटिंग्स कमेटी चेयरमैन कांता पहाड़िया द्वारा सदस्यों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।
यह भी पढ़ें… त्रयनगर चातुर्मास महिला समिति : विभिन्न उपसमितियों और ड्रेस कोड पर विचार-विमर्श
साथ ही फरवरी तथा मार्च मे जन्मदिन व विवाह की वर्षगांठ मनाने वाले सदस्यों को बधाई दी गयी। कार्यक्रम के अंतर्गत लेडीज़ विंग की चेयरपर्सन छाया, सदस्य मंजू, रीना एवं अंजू गंगवाल की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी सदस्यों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के समापन पर शांति पाठ किया गया। आभार प्रदर्शन के पश्चात हाई टी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



