अग्रवाल समाज महाराजा अग्रसेन मार्ग का होलिका दहन कार्यक्रम

हैदराबाद, अग्रवाल समाज महाराजा अग्रसेन मार्ग शाखा का होलिका दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ। शाखा के परामर्शदाता मुकुंदलाल अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शाखा के पदाधिकारियों द्वारा बंजारा हिल्स स्थित जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में डण्डा रोपण कर पूजा की गयी। आज सुबह होलिका दहन किया गया।

कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष मुन्नालाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष महेश कुमार अग्रवाल, मंत्री सुभाष कुमार अग्रवाल, सहमंत्री अजय कुमार दोचानिया, केंद्रीय समिति सदस्य राजेंद्र कुमार अग्रवाल, परामर्शदाता महेश कुमार दिल्लीवाले, मुकुंदलाल अग्रवाल, सुरेश कुमार अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, अग्रवाल समाज तेलंगाना के परामर्शदाता चंद्रकांत अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक अरुण गुप्ता, संदीप गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार अग्रवाल, रविंद्र कुमार अग्रवाल, उदय कुमार मोर, अशोकचंद अग्रवाल, विनोद डाकोतिया, बजरंग प्रसाद गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, माणिकचंद गुप्ता, महेंद्र कुमार अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अजय कोतवाल, राजेश कोतवाल, नवीन अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, पवन अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, संदीप गुप्ता, रामा अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, राहुल अग्रवाल व अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात मंत्री सुभाष कुमार अग्रवाल ने आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : अणुव्रत समिति का 78वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button