होंडा डियो 125 एक्स-एडिशन लॉन्च, स्पोर्टी लुक के साथ
देश के टू-व्हीलर बाजार में युवाओं को आकर्षित करने के लिए कंपनियां लगातार नए डिजाइन और स्पोर्टी फीचर्स के साथ मॉडल पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में होंडा ने अपने लोकप्रिय स्कूटर डियो 125 को नए अवतार में लॉन्च कर ग्राहकों को एक और स्टाइलिश विकल्प दिया है, जो लुक और परफॉर्मेंस दोनों के लिहाज से खास माना जा रहा है।
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपने पॉपुलर स्कूटर डियो 125 का नया एक्स-एडिशन लॉन्च किया है। इस नए एडिशन की सबसे बड़ी खासियत इसका नया पेंट स्कीम और कॉन्ट्रास्टिंग रेड अलॉय व्हील्स हैं, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाते हैं। यह स्पोर्टी ग्राफिक्स और 8.3एचपी पॉवरफुल इंजन के साथ है।
इसकी एक्स शोरूम कीमत 87,733 रुपये रखी गई है। डियो 125 एक्स-एडिशन में ब्लू और ग्रे का नया डुअल-टोन कॉम्बिनेशन दिया गया है। स्कूटर की बॉडी पर जगह-जगह रेड पट्टियां हैं। फ्रंट एप्रन पर हेडलैंप और शार्प बॉडी लाइन्स इसे अग्रेसिव लुक देती हैं।
यह भी पढ़े: कारों की अग्रणी निर्माता कंपनी होंडा अमेज का अनावरण
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



