Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण के न्यायिक सदस्य का सम्मान

हैदराबाद, टैक्स बार (तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश टैक्स बार असोसिएशन) द्वारा सिकंदराबाद स्थित होटल ताज ट्राइस्टार में आयोजित क्रॉस बॉर्डर टैक्सेशन विषयक स्पीकर मीट के दौरान जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण, आंध्र प्रदेश के न्यायिक सदस्य वेमिरेड्डी भास्कर रेड्डी का सम्मान किया गया।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में क्षेत्र भर से आए 150 से अधिक पेशेवर सलाहकारों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं अधिवक्ताओं ने भाग लिया। सत्र के वक्ता सीए आदित्य वैद्य ने क्रॉस बॉर्डर टैक्सेशन के विभिन्न पहलुओं पर ज्ञानवर्धक एवं विस्तृत प्रस्तुति दी। सम्मान समारोह के दौरान टैक्स बार के अध्यक्ष चंद्रशेखर वेमुला ने कहा कि वेमिरेड्डी भास्कर रेड्डी टैक्स बार के सदस्य हैं।

यह भी पढ़ें… हैद्रा : जुबली हिल्स और नामपल्ली में शोरूमों पर लगे ताले, काट दिया गया बिजली कनेक्शन

जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण, आंध्र प्रदेश (जीएसटीएटी- एपी) में उनके न्यायिक सदस्य के रूप में नियुक्ति पूरे कर जगत के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठित नियुक्ति भास्कर रेड्डी के व्यापक अनुभव, ईमानदारी तथा कर क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाती है। उन्होंने जानकारी दी कि टैक्स बार द्वारा 5 फरवरी को केंद्रीय बजट पर विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। आगामी 21 फरवरी को भास्कर ऑडिटोरियम, बिरला प्लैनेटेरियम में मूट ट्रिब्यूनल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 वर्षों के अंतराल के बाद टैक्स बार सदस्य निर्देशिका प्रकाशित की जा रही है, जो कर पेशेवरों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन होगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button