फ्लाईओवर पर भीषण हादसा दो ड्राइवरों की मौत

नलगोंडा, नलगोंडा जिले के नार्केटपल्ली में तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो ड्राइवरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक क्नीयर गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि नार्केटपल्ली स्थित नलगोंडा क्रॉसरोड्स फ्लाईओवर एक निजी ट्रैवल बस ने एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस चालक और ट्रक चालक ने अपने वाहन सड़क पर ही रोक दिए और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक चालक बंगारय्या और श्रीनिवास की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें… मंदिरों में चोरी करने वाले एक ही परिवार के पाँच सदस्य गिरफ्तार

वहीं बस का क्लीनर और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए नलगोंडा के सरकारी अस्पताल भेज दिया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए फ्लाईओवर पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस मामला दर्ज़ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button