गर्मी में यात्रियों के लिए दक्षिण मध्य रेलवे विशेष ट्रेनें
हैदराबाद, गर्मी के सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा विशेष रेलगाड़ियों की सेवाओं को विस्तारित किया गया है।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन नं. 07007 चेर्लापल्ली-रक्सौल विशेष ट्रेन 15 अप्रैल से 24 जून तक (11 सेवाएँ) प्रत्येक बुधवार तथा ट्रेन नं. 07008 रक्सौल-चेर्लापल्ली 17 अप्रैल से 26 जून तक (11 सेवाएँ) प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी। ट्रेन नं. 07615 चेर्लापल्ली-तिरुचिरापल्ली विशेष ट्रेन से 14 अप्रैल से 2 जून तक (8 सेवाएँ) प्रत्येक मंगलवार तथा ट्रेन नं. 07616 तिरुचिरापल्ली-चेर्लापल्ली विशेष ट्रेन से 15 अप्रैल से 3 जून तक (8 सेवाएँ) प्रत्येक बुधवार को चलाई जाएगी। इसके अलावा और भी कई रेलगाड़ियों को विस्तारित किया गया है। ट्रेन नं. 07251 चेर्लापल्ली-तिरुचन्नूर विशेष ट्रेन बुधवार, 15 अप्रैल तथा ट्रेन नं. 07252 तिरुचन्नूर-चेर्लापल्ली विशेष ट्रेन गुरुवार, 16 अप्रैल को चलाई जाएगी।
इसी प्रकार ट्रेन नं. 07605 तिरुपति-अकोला विशेष ट्रेन 10 अप्रैल (शुक्रवार), ट्रेन नं. 07606 अलोका-तिरुपति विशेष ट्रेन 12 अप्रैल (रविवार), ट्रेन नं. 07787 काचीगुड़ा-तिरुचन्नूर विशेष ट्रेन 16 अप्रैल (गुरुवार), ट्रेन नं. 07788 तिरुचन्नूर-काचीगुड़ा विशेष ट्रेन 17 अप्रैल (शुक्रवार), ट्रेन नं. 07000 तिरुपति-चेर्लापल्ली विशेष ट्रेन 14 अप्रैल (मंगलवार), ट्रेन नं. 07001 चेर्लापल्ली-तिरुपति विशेष ट्रेन 15 अप्रैल (बुधवार), ट्रेन नं. 07002 तिरुपति-चेर्लापल्ली विशेष ट्रेन 16 अप्रैल (गुरुवार), ट्रेन नं. 07031 चेर्लापल्ली-तिरुपति विशष ट्रेन 17 अप्रैल (शुक्रवार), ट्रेन नं. 07015 एचएस नांदेड़-तिरुचन्नूर विशेष ट्रेन 11 अप्रैल (शनिवार) तथा ट्रेन न. 07016 चिरुचन्नूर-एचएस नांदेड़ विशेष ट्रेन 12 अप्रैल (रविवार) को चलाई जाएगी।
विज्ञप्ति में बताया गया कि ट्रेन नं. 07017 चेर्लापल्ली-तिरुचन्नूर विशेष ट्रेन 12 अप्रैल (रविवार), ट्रेन नं. 07018 तिरुचन्नूर-चेर्लापल्ली विशेष ट्रेन 13 अप्रैल (सोमवार), ट्रेन नं. 07055 सिकंदराबाद-अनकापल्ली विशेष ट्रेन 16 अप्रैल (गुरुवार), ट्रेन नं. 07056 अनकापल्ली-सिकंदराबाद विशेष ट्रेन 17 अप्रैल (शुक्रवार), ट्रेन नं. 07131 तिरुपति-नरसापुर 12 अप्रैल (रविवार), ट्रेन नं. 07132 नरसापुर-तिरुपति विशेष ट्रेन 10 अप्रैल (सोमवार), ट्रेन. 07189 एचएस नांदेड़-धर्मावरम विशेष रेलगाड़ी 10 अप्रैल (शुक्रवार), ट्रेन नं. 07190 धर्मावरम-एचएस नांदेड़ विशेष ट्रेन 12 अप्रैल (रविवार), ट्रेन नं. 07233 चेर्लापल्ली-नरसापुर विशेष ट्रेन 11 अप्रैल (शनिवार) तथा ट्रेन नं. 07234 नरसापुर-चेर्लापल्ली विर्शेष ट्रेन 12 अप्रैल को चलाई जाएगी।
काकीनाड़ा टाउन और चेर्लापल्ली-काकीनाड़ा नई विशेष ट्रेनें
इसी क्रम में ट्रेन नं. 07445 काकीनाड़ा टाउन-लिंगमपल्ली विशेष ट्रेन 10 अप्रैल (शुक्रवार), 13 अप्रैल (सोमवार) व 15 अप्रैल (बुधवार) तथा ट्रेन नं. 07446 लिंगमपल्ली-काकीनाड़ा टाउन विशेष ट्रेन 11 अप्रैल (शनिवार), 14 अप्रैल (मंगलवार) व 16 अप्रैल (गुरुवार) को चलाई जाएगी। ट्रेन नं. 07447 काकीनाड़ा टाउन विशेष ट्रेन 11 अप्रैल (शनिवार), ट्रेन नं. 07448 चेर्लापल्ली-काकीनाड़ा टाउन विशेष ट्रेन 12 अप्रैल (रविवार), ट्रेन नं. 07609 जालना-तिरुचन्नूर विशेष ट्रेन 13 अप्रैल (सोमवार), ट्रेन नं. 07610 तिरुचन्नूर-जालना विशेष ट्रेन 14 अप्रैल (मंगलवार) को चलाई जाएगी।
विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन नं. 07035 चेर्लापल्ली-अनकापल्ली विशेष ट्रेन 11 अप्रैल (शनिवार), ट्रेन नं. 07036 अनकापल्ली-चेर्लापल्ली विशेष ट्रेन 12 अप्रैल (रविवार), ट्रेन नं. 07041 सिकंदराबाद-अनकापल्ली विशेष ट्रेन 12 अप्रैल (रविवार), ट्रेन नं. 07042 अनकापल्ली-सिकंदराबाद विशेष ट्रेन 13 अप्रैल (सोमवार) को चलाई जाएगी। दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा ट्रेन नं. 07033 काकीनाड़ा टाउन-मैसुरू विशेष ट्रेन 10 अप्रैल (शुक्रवार), 13 अप्रैल (सोमवार) तथा ट्रेन नं. 07034 मैसुरू-काकीनाड़ा टाउन विशेष ट्रेन 11 अप्रैल (शनिवार), 14 अप्रैल (मंगलवार) को चलाई जाएगी।
यह भी पढ़ें… सीएसआर को भागीदारी के रूप में देखें : रेवंत रेड्डी
इसके अतिरिक्त ट्रेन नं. 07165 चेर्लापल्ली-भुवनेश्वर न्यू विशेष ट्रेन 13 अप्रैल (सोमवार), ट्रेन नं. 07166 भुवनेश्वर न्यू-चेर्लापल्ली विशेष ट्रेन 14 अप्रैल (मंगलवार), ट्रेन नं. 07012 तिरुपति-पंढरपुर विशेष ट्रेन 11 अप्रैल (शनिवार), ट्रेन नं. 07032 पंढ़रपुर-तिरुपति विशेष ट्रेन 12 अप्रैल (रविवार), ट्रेन नं. 07033 हैदराबाद-बेलगावी विशेष ट्रेन 16 अप्रैल (गुरुवार) तथा ट्रेन नं. 07044 बेललावी-हैदराबाद विशेष ट्रेन 17 अप्रैल (शुक्रवार) को चलाई जाएगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



