हुसैन ने ओडोनोग्यू को हराया, आडवाणी की दूसरी जीत

दोहा, भारतीय स्नूकर खिलाड़ियों ने आईबीएसएफ विश्व चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत की है। पहले दिन ही पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भारत ने जीत की झड़ी लगाई, जिससे घरेलू समर्थकों में उत्साह भर गया। भारतीय खिलाड़ी मजबूत प्रदर्शन और रणनीति के दम पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

भारत के हुसैन खान ने रविवार को यहां आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैंपियनशिप के अपने शुरुआती लीग मैच में आयरलैंड के ब्रेंडन ओडोनोग्यू पर 4-2 से जीत दर्ज की। पहले चरण के क्वालीफिकेशन से गुज़रने वाले 29 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने बेस्ट-ऑफ़-सेवन फ्रेम के ग्रुप ‘एल’ के मैच में आयरिश क्यूइस्ट पर 3-0 की बढ़त बना ली और फिर छठा फ्रेम जीत कर मैच अपने नाम किया।

Ad

एक अन्य मुकाबले में पूर्व चैंपियन पंकज आडवाणी ने ग्रुप एच में मलेशिया के थोर चुआन लियोंग को 4-3 से हराया। आडवाणी की प्रतियोगिता में यह दूसरी जीत है। महिलाओं के वर्ग में अमी कामानी ने हांगकांग का चोई यान तुंग को 2-1 से जबकि कीर्तना पांडियन ने ईरान के सेतायेश अमीराजिमी को 2-0 से हराया। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button