हैदराबाद : 24 मार्च को बिहार दिवस का भव्य आयोजन
हैदराबाद, बोइनपल्ली स्थित मल्लारेड्डी गार्डन में बिहार फाउंडेशन चैप्टर हैदराबाद एवं बिहार असोसिएशन हैदराबाद द्वारा बिहार स्थापना दिवस 24 मार्च को भव्य रूप से मनाने के लिए कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। परबत सोलंकी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्र एवं उत्तम यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि हर वर्ष की भांति हैदराबाद में बिहार स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उत्तम यादव ने बताया कि बिहार फाउंडेशन की स्थापना बिहार सरकार द्वारा वर्ष 2006 में की गई थी तथा हैदराबाद चैप्टर की शुरुआत वर्ष 2010 में हुई। यह संस्था बिहार की कला, संस्कृति एवं परंपराओं को देश-विदेश में प्रचारित करने के साथ-साथ राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्यरत है। बिहार स्थापना दिवस हमें राज्य की गौरवशाली ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विरासत की याद दिलाता है।
बिहार दिवस पर प्रवासी समाज का भव्य आयोजन
बिहार एक स्वतंत्र राज्य के रूप में 22 मार्च, 1912 को अस्तित्व में आया। तब से लेकर आज तक इस धरती ने देश को अनेक महान व्यक्तित्व, विद्वान, साहित्यकार एवं समाजसेवी दिए हैं। बिहार की समृद्ध परंपराएं, विविधता में एकता तथा यहां के लोगों की मेहनत और संघर्षशीलता इसकी पहचान है। वर्तमान समय में बिहार शिक्षा, कृषि, उद्योग एवं बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करते हुए विकास के पथ पर अग्रसर है।
कार्यक्रम मे सम्मानित अतिथि विकास राज (आई.ए.एस) होंगे। कार्यक्रम के मध्य हैदराबाद में सक्रिय प्रवासी बिहारियों के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुखों को सम्मानित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत भोजपुरी कलाकार शिल्पी राज, विजय चौहान, मनोज तिवारी ‘घायल’, रविराज दीपू द्वारा रंगारंग संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
यह भी पढ़े : टी-20 क्रिकेट लीग आरएसकेएमपीएल का भव्य शुभारंभ
कार्यकारिणी बैठक में बिहार फाउंडेशन हैदराबाद चैप्टर के चेयरमैन मानवेन्द्र मिश्रा, सचिव उत्तम यादव, बिहार असोसिएशन के अध्यक्ष हरे राम सिंह, महासचिव प्रभास कुमार, कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, उपाध्यक्ष अशोक प्रसाद सिंह, भरत सिंह, दशरथ यादव, राम विनोद झा, दिनेश सिंह, अखिलेश सिंह, चन्दन यादव, हरे राम यादव, बालकृष्ण यादव, राजू राय, ए.के. मोर्या, धर्मेंद्र सिंह, दीपक यादव, जितेंद्र गुप्ता, पवन सिंह राजपूत, अजय ओझा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा ने बिहार प्रवासी बन्धुओं से कार्यक्रम में पधारने का निवेदन किया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





