हैदराबाद : दो सगी बहनों समेत 3 नाबालिगों के साथ दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

Ad

हैदराबाद, पुराने शहर के सैदाबाद पुलिस क्षेत्र में दो सगी बहनों समेत कुल 3 बालिकाओं के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया। उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार को ही सैदाबाद पुलिस क्षेत्र स्थित बाल गृह में कई बच्चों ने सुपरवाइजर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सैदाबाद में रहने वाली 2 सगी बहनें अपनी सहेली के साथ घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान, आरोपी ने बालिकाओं को बहला फुसलाकर पास ही स्थित अपने घर ले गया। वहाँ उसने बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इसके बाद उसने बालिकाओं को घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। कुछ दिनों तक चुप रहने के बाद एक बालिका ने स्कूल में अपनी सहेली को घटना के बारे में जानकारी दी। सहेली ने इस बारे में क्लास टीचर को सूचित दिया, इसके बाद परिजनों को इस बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद, परिजनों ने घटना को लेकर सैदाबाद पुलिस से शिकायत की।

Ad

यह भी पढ़े: मेदक : आदिवासी महिला से दुष्कर्म-हत्या का आरोपी गिरफ्तार

बताया जाता है कि शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए सैदाबाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी से बालिकाओं द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों ने बताया कि बाल गृह प्रकरण को लेकर पहले से ही बाल विभाग के अधिकारी सैदाबाद पुलिस क्षेत्र में डेरा डाले हुए है, उनके सामने एक और बड़ा मामला प्रकाश में आने के बाद वे भी सकते है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button