हैदराबाद : एनडीपीएल शराब की 70 बोतलें जब्त

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने एक बार फिर से एनडीपीएल शराब की 70 बोतलें जब्त कीं। एसटीएफ के इंस्पेक्टर भिक्षा रेड्डी ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों द्वारा दिल्ली डिफेंस शराब की बड़ी खेप के हैदराबाद में तस्करी होने की सूचना दी। इसके बाद एसटीएफ ने रेलवे सुरक्षा बल के साथ मिलकर काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन में आंध्र प्रदेश के शिव नामक व्यक्ति की तलाशी लेते हुए 70 अवैध शराब की बोतलें जब्त कीं।

पूछताछ में शिव ने बताया कि वह दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत है और शराब की इन बोतलों को अवैध रूप से हैदराबाद लेकर आ रहा था। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए काचीगुड़ा आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आबकारी पुलिस एनडीपीएल शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें… लंबित लाइसेंस शुल्क की वसूली तेज करने के निर्देश

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button