हैदराबाद : 828 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा गया

हैदराबाद, हैदराबाद की ट्रैफिक पुलिस ने 3 और 4 अप्रैल को नगर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान के दौरान कुल 464 वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा। नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत कुल 464 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा गया, जिसमें 408 दोपहिया, 30 तिपहिया, 26 चौपहिया वाहन शामिल हैं।

इन मामलों में 93 शराबी वाहन चालकों के शरीर में बीएसी की मात्रा 30 से 50 एमजी के बीच पाई गई। इसके अलावा 194 वाहन चालकों में 51 से 100 एमजी, 93 मामलों में 101 से 150 एमजी, 55 मामलों में 151 से 200 एमजी, 18 मामलों में 201 से 250 एमजी, 7 मामलों में 251 से 300 एमजी तथा 4 मामलों में बीएसी का स्तर 300 एमजी से अधिक दर्ज किया गया। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया कि ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी। यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से सहयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद में जल्द शुरू होगा हेलीकॉप्टर पर्यटन

अधिकांश मामले दोपहिया वाहन चालकों से जुड़े

इसी प्रकार, साइबराबाद की ट्रैफिक पुलिस ने सप्ताहांत शराबी वाहन चालकों की तलाशी के दौरान कुल 205 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए। ट्रैफिक पुलिस द्वारा बताया गया कि 205 मामलों में 170 दोपहिया, 08 तिपहिया, 27 चौपहिया वाहन से संबंधित हैं। इनमें से 27 शराबी वाहन चालकों के शरीर में बीएसी की मात्रा 36 से 50 एमजी के बीच, 86 वाहन चालकों के शरीर में 51 से 100 एमजी, 43 वाहन चालकों में 101 से 200 एमजी, 12 वाहन चालकों के शरीर में 201 से 300 एमजी तथा 3 के शरीर में 301 से 500 से ज्यादा शराब की मात्रा दर्ज की गई। बताया गया कि सोमवार को आरोपियों को आगे की कार्रवाई के तहत कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इसके अलावा मल्काजगिरी की ट्रैफिक पुलिस ने 29 मार्च से 4 अप्रैल के बीच शराबी वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए कुल 159 वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए। ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बेगमपेट की ट्रैफिक पुलिस ने 18 शराबी वाहन चालक को पकड़ा। उसी तरह, तिरुमलगिरी की ट्रैफिक पुलिस ने 32, गोपालपुरम की ट्रैफिक पुलिस ने 23, अलवाल की ट्रैफिक पुलिस ने 14, मल्काजगिरी में 10, एल.बी. नगर में 29 व उप्पल की ट्रैफिक पुलिस ने 33 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए।

इसके अलावा पिछले सप्ताहभर में सेलफोन ड्राइविंग के 1307 मामले, त्रिपल राइडिंग के 2022 मामले, ओवर स्पीड के 1928 मामले, सिग्नल जम्प के 2358 मामले, गलत दिशा में वाहन चलाने के 10,564 मामले, वाहन ठहराते हुए रास्ता रोकने के 10961 मामले दर्ज किए गए। आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई चल रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button