हैदराबाद हवाई अड्डे को सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट स्टाफ पुरस्कार

Ad

हैदराबाद, हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को एक बार फिर वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित स्काई ट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट अवॉर्ड में सम्मानित किया गया। हैदराबाद हवाई अड्डे को भारत और दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट स्टाफ 2026 का पुरस्कार प्रप्त हुआ। यह पाँचवीं बार है, जब यह सम्मान हैदराबाद को मिला।

लंदन में आयोजित पैसेंजर टर्मिनल एक्सपो-2026 के दौरान पुरस्कार की घोषणा की गयी, जहाँ हैदराबाद एयरपोर्ट ने भारत और दक्षिण एशिया के प्रमुख हवाई अड्डों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। यह सम्मान यात्रियों को उत्कृष्ट सेवा, बेहतर आतिथ्य, दक्षता और पेशेवर व्यवहार प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप पनिकर ने कहा कि पाँचवीं बार यह पुरस्कार मिलना गर्व की बात है। यह सम्मान कर्मचारियों और सहयोगियों की मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट सेवा संस्कृति का परिणाम है, जो यात्रियों को सुगम और बेहतर अनुभव प्रदान करता है। यह पुरस्कार वैश्विक स्तर पर यात्रियों के व्यापक सर्वेक्षण और मूल्यांकन के आधार पर दिया जाता है, जिसमें हवाई अड्डे के कर्मचारियों की सेवा गुणवत्ता जैसे मित्रता, पेशेवर व्यवहार, कार्यकुशलता और सहायता का आकलन शामिल है। इसमें चेक-इन, सुरक्षा जाँच, इमिग्रेशन, बोर्डिंग, ट्रांसफर और आगमन जैसी प्रमुख सेवाओं को शामिल किया जाता है।

यह भी पढ़ें… संस्कार धारा (एक विचार) का रजवाड़ी गणगौर मेले में झलकी परंपरा

इसके अलावा हैदराबाद एयरपोर्ट को 2026 में क्षेत्रीय श्रेणी में दूसरा सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा, भारत और दक्षिण एशिया में तीसरा सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा तथा 20 से 30 मिलियन यात्री क्षमता श्रेणी में वैश्विक स्तर पर 8वाँ स्थान प्राप्त हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button