हैदराबाद : डाक सेवा की नई फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन होंगे आमंत्रित
हैदराबाद, हैदराबाद शहर डिवीजन में इंडिया पोस्ट की वेबसाइट के माध्यम से डाक सेवा की नई फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। डाकघर, हैदराबाद शहर प्रभाग के वरिष्ठ अधीक्षक ए. सुब्रह्मण्यम द्वारा यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हैदराबाद सिटी पोस्टल डिवीजन एपीटी 2.0 तकनीक के माध्यम से स्पीड पोस्ट, पार्सल और अंतरराष्ट्रीय मेल सेवाओं की बुकिंग, पिकअप और डिलीवरी का विस्तार करेगा।
इसके लिए इंडिया पोस्ट की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे और पोर्टल अधिसूचना जारी होने की तिथि से कम से कम 21 दिनों तक खुला रहेगा। अधिसूचनाएं त्रैमासिक रूप से जनवरी के पहले सप्ताह, अप्रैल, जुलाई तथा अक्तूबर में जारी की जाएंगी।
यह भी पढ़ें… मौसम जनित स्वास्थ्य समस्याओं से सतर्क रहें नागरिक : स्वास्थ्य विभाग
जानकारी देते हुए बताया गया कि डाक सेवा की नई फ्रेंचाइजी के लिए 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण योग्यता (डिलीवरी के लिए 10वीं उत्तीर्ण), कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान और उपयुक्त परिसर हो। देश में पंजीकृत फर्म, कंपनियां और एग्रीगेटर भी दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र हैं। पात्र व्यक्ति और फर्म ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आवश्यक जांच प्रक्रिया के बाद चयनित फ्रेंचाइजी को उच्च मांग वाले और अछूते क्षेत्रों में ग्राहक केंद्रित डाक सेवाएं प्रदान करने के लिए नियुक्त किया जाएगा। अधिक जानकारी [email protected] से प्राप्त की जा सकती है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



