हैदराबाद : चंदानगर में चेन स्नेचिंग, आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद, चंदानगर पुलिस व साइबराबाद की स्पेशल ऑपरेशन्स टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कुख्यात चेन स्नेचर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

आज यहाँ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शेरिलिंगमपल्ली जोन के उपायुक्त वाई. श्रीनिवास कुमार ने बताया कि गत 31 जनवरी को दोपहर के समय बीएचईएल की ओल्ड मिग कॉलोनी में एक के बाद एक कुल दो वृद्ध महिलाओं के गले से सोने की चेन खींची गई थी। शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज के तहत आरोपी की पहचान की और आज सुबह लिंगमपल्ली, गोपी नगर में रहने वाले डी. राजेश (32) को गिरफ्तार किया।

यह भी पढे़: सिद्दीपेट में चेन स्नेचिंग, जहीराबाद स्कूल बस हादसा टला

पूूछताछ में आरोपी ने आसानी से पैसा कमाने की लालच में चेन स्नेचिंग करने का खुलासा किया। आरोपी के पास से दो सोने की चेन भी बरामद की गई। आरोपी को आगे की कार्रवाई के तहत कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अवसर पर शेरिलिंगमपल्ली के अतिरिक्त उपायुक्त उदय रेड्डी के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button