हैदराबाद : स्वच्छता अभियान तेज़, उच्च अधिकारियों ने किए औचक दौरे
हैदराबाद, शहर में स्वच्छता एवं सफाई को लेकर अभियान तेज़ है। जीएचएमसी, सीएमसी और एममसी के अधिकारी लगातार सफाई अभियान पर नज़र रखे हुए हैं। लक्ष्य है कि खुले स्थानों पर कचरा फेंकने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण प्राप्त किया जाए। इसके लिए जीवीपी स्थानों की सफाई कर रंगोली बनाने, दीवारों को चित्रों से रंगने आदि गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के अंतर्गत कई इलाकों में स्वच्छता अभियान चलाकर खुले स्थानों पर कचरा फेंकने से रोकने के लिए उन स्थानों की सफाई कर रंगोली तथा दीवारों पर चित्र बनाए गये। निगम के कई उच्च अधिकारियों ने ज़मीनी स्तर पर इसका निरीक्षण किया।
मल्काजगिरी नगर निगम आयुक्त टी.वी. कृष्णा रेड्डी ने सुबह निगम के अंतर्गत आने वाले विभिन्न इलाकों का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने अतिरिक्त आयुक्त (स्वच्छता) एवं अन्य अधिकारियों के साथ शहर में स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की।
यह भी पढ़ें… ओयू की मेजबानी में एआईयू सेंट्रल जोन वाइस चांसलर मीट आरंभ
साइबराबाद पुलिस आयुक्त ने विभिन्न सीएमसी क्षेत्रों का दौरा किया
साइबराबाद पुलिस आयुक्त पी. सृजना ने उच्च अधिकारियों के साथ सीएमसी के अंतर्गत आने वाले इलाकों का दौरा किया। उन्होंने कुतुबुल्लापुर, प्रगति नगर, निजामपेट सहित कुछ क्षेत्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने सफाई कार्यों, फुटपाथ पर दुकानों द्वारा किए गए अतिक्रमण तथा सीवेज जल प्रवाह से संबंधित समस्याओं का जायजा लिया।
आयुक्त ने अंबर तालाब की तत्काल सफाई सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए, ताकि उचित स्वच्छता और स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखा जा सके। साथ ही फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को बिना विलंब हटाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सीवेज ओवरफ्लो की समस्या के शीघ्र समाधान हेतु एचएमडब्ल्यूएसएसबी अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने कचरा संवेदनशील स्थलों की संख्या को शून्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही नागरिकों से इस तरह के स्थानों की जानकारी साझा करने में सहयोग की अपील की। अधिकारियों से कहा गया कि वह कार्रवाई के बाद विस्तृत रिपोर्ट आयुक्त कार्यालय में सौंपे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



