हैदराबाद : 57 लाख लेकर सीएमएस वैन चालक फरार
हैदराबाद, साइबराबाद की गच्ची बावली थाना परिधि में सीएमएस (कैश मैनेजमेंट सर्विस) का वैन चालक अजित उर्फ शिवा 57 लाख रुपये की नकदी लेकर वैन समेत फरार हो गया। फरार होने के बाद शिवा ने वैन तेल्लापुर के पास लावारिस छोड़ दी और नकदी लेकर चला गया।
गच्चीबावली पुलिस के अनुसार, एक्सिस बैंक के एटीएम सेंटरों में नकदी भरने का कार्य करने वाले सीएमएस के कर्मचारी गुरुवार शाम 4.30 बजे गोपनपल्ली के एक्सिस एटीएम पहुँचे। वैन से उतरने के बाद सीएमएस के दो कस्टोडियन नकदी भरने के लिए एटीएम सेंटर चले गए। इस दौरान निजी सुरक्षाकर्मी लघु शंखा के लिए वैन से कुछ दूर गया हुआ था। यह मौका देखकर वैन चालक अजित नकदी समेत वैन लेकर फरार हो गया।
यह भी पढ़ें… विजयवाड़ा में मिलीं डांट से नाराज होकर लापता हुई बहनें
कस्टोडियन की शिकायत पर गच्ची बावली पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन प्रारंभ की और घटनास्थल से लेकर आस-पास के क्षेत्रों में लगे सीसी टीवी वीडियो फुटेज की गहन छानबीन की गई। जाँच-पड़ताल के दौरान पता चला कि अजित तेल्लापुर के पास वैन छोड़कर नकदी लेकर फरार हो गया। फरार अजित की तलाश के लिए विशेष पुलिस दलों का गठन किया गया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



