हैदराबाद: श्री खेमदास मठ में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा और भव्य यज्ञ
हैदराबाद, श्री खेमदास मठ, चूड़ी बाजार, बेगम बाजार में महासर माता, बावलिया बाबा (पंडित गणेश नारायणजी), अग्रसेनजी महाराज, सिद्ध हरिपुरुषजी महाराज, बाबा खेमदासजी महाराज, बाबा बालकदासजी महाराज के मंदिरों में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा वेद मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ व अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भव्यता से की गयी। अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने सपरिवार यज्ञ की परिक्रमा कर मूर्तियों के दर्शन का लाभ लिया।

श्री खेमदास मठ में महासर माता, बावलिया बाबा (पंडित गणेश नारायणजी), अग्रसेनजी महाराज, सिद्ध हरिपुरुषजी महाराज, बाबा खेमदासजी महाराज, बाबा बालकदासजी महाराज के मंदिरों में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा द्वाराचार्य एवं निरंजनी संप्रदायाचार्य डीडवाणा के सांवरदेवाचार्यजी महाराज एवं श्री पंच निर्मोही अन्नी अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत राजेन्द्रदासजी महाराज के सान्निध्य में हुई।
पंच दिवसीय कार्यक्रम शुभेच्छ श्री खेमदास मठ के मठाधिपति महंत डॉ. मनुदासजी महाराज, प्राण प्रतिष्ठा आचार्य पं. सुनील कुमार शर्मा के सान्निध्य में श्री महासर माता भक्त मंडल, श्री गणेश फाउंडेशन एवं श्री खेमदास मठ के सहयोग से आरंभ हुआ। इसके तहत प्रथम दिन दश विधि स्नान, हेमाद्री संकल्प प्रार्याश्चतप्रात, कलश यात्रा, मंडप प्रवेश मूर्तियों के पंचगव्य प्रोक्षण, जलाधिवास, अग्रनाधिवास, गणपति पूजन, वर्धनी कलश पूजन, ध्वजा पूजन, ब्राह्मण वरण स्वस्तिवाचन, चंडी पाठ, अरणी मंथन अग्नि स्थापना कार्यक्रम संपन्न हुए।
रात्रि भजन में दयाचंद, किशोर कनिष्का और पंकज ओझा ने प्रस्तुति दी
रात्रि में गायक दयाचंद, किशोर कनिष्का, पंकज ओझा, संजय दाहिमा ने भजन प्रस्तुत किए। द्वितीय दिवस मंडलादि पूजन, हवन पुष्पाधिवास, फलाधिवास के साथ आयोजित भजन संध्या में सुरभि चतुर्वेदी, पंकज ओझा एवं संजय दाहिमा ने प्रस्तुति दी। तृतीय दिवस मंडलादि पूजन, हवन घृताधिवास, शरकराधिवास (सर्करा) के कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम को आयोजित भजन संध्या में कोमल तिवारी, कुमार गौरव ने भजन प्रस्तुत किये। चतुर्थ दिवस मंडलादि पूजन के साथ हवन, मूर्तियों का महाभिषेक, देवी स्नपन विधि, शय्याधिवास के साथ दयाचंद, ममता सांवरिया ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बनाया।
यज्ञ आचार्य, विद्वान सोनू महाराज एवं महंत मनुदासजी महाराज के सानिध्य में वैदिक पद्धति व मंत्रोंच्चारण के साथ प्राण-प्रतिष्ठा के पंचम दिवस पंचकुंडात्मक यज्ञ किया गया। इसके अंतर्गत मंडलादि पूजन, मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा, हवन पूर्णाहुति क कार्यक्रम आयोजित किए गए। भक्तों ने यज्ञनारायण की परिक्रमा की। तत्पश्चात मंदिर की मूर्तियों की महाआरती विधिवत रूप से की गई। इसके बाद भक्तों के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में महासर माता धाम हरियाणा पुजारी परिवार के संजय शास्त्रा, सुन्दरलाल शास्त्रा व प्रवीण शास्त्रा ने विशेष सान्निध्य प्रदान किया।
यह भी पढ़ें… मारवाड़ी युवा मंच, ग्रेटर हैदराबाद के शिविर में पाँचवें दिन 182 दिव्यांगों की जाँच
मंदिरों में देवों के दर्शन से आत्मबल और सफलता की सीख
अवसर पर राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ ने दर्शन का लाभ लिया और कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान में बच्चों को मंदिर में जाने के संस्कार देने के साथ वस्त्रां पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अभी बच्चों को संस्कार देंगे, तो आगे चलकर इसका सभी को लाभ मिलेगा। मंदिर में अध्यात्मिक शक्ति होती है, जिसको विश्वास होता है, उन्हें मूर्ति के दर्शन से आत्मविश्वास पैदा होता है और जिस किसी कार्य में जाते हैं, उसमें सफलता मिलती है। मंदिर में देवता के दर्शन से ही आत्मबल मजबूत होता है।
मंदिरों में देवों के दर्शन अवश्य करें। उन्होंने राजस्थान के प्रवासियों से कहा कि हैदराबाद भले ही उनकी कर्मभूमि हो, पर मातृभूमि को कभी न भूलें। वहाँ पर भी योगदान देकर उद्योग व अन्य कार्यों के लिए आगे आएँ। राजस्थान सरकार द्वारा इसके लिए न केवल जमीन, बल्कि बिजली, कच्चा माल आदि के लिए भी सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि आप को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। बिजली की राजस्थान में कमी नहीं है। इसलिए पूर्ण रूप से निश्चित रहते हुए निवेश के लिए आगे आएँ।
अवसर पर भाजपा कर्मठ कार्यकर्ता दिल्ली के मनोज सिंघानिया, आदित्य सिंघानिया, गोशामहल विधायक टी. राजा सिंह, सीएम के सलाहकार एच. वेणुगोपाल, टीपीसीसी प्रोटोकॉल सचिव सूरज तिवारी, अग्रवाल समाज सहायता ट्रस्ट आत्म गौरव भवन के चेयरमैन राजेश अग्रवाल, श्री बालाजी ज्वेलर्स एंड एक्सपोर्ट्स के गोविन्द अग्रवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, अग्रवाल समाज तेलंगाना के अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, एमपीएल ग्रुप के विनोद अग्रवाल, अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष गोविन्द अग्रवाल, दुर्गाप्रसाद नरेठा, लड्डू यादव, अविनाश देवड़ा, सोहनलाल कड़ेल सहित अन्य का स्वागत श्री महासर माता भक्त मंडल, श्री गणेश फाउंडेशन व श्री खेमदास मठ के सदस्यों ने किया।
प्रमुख संयोजक और कार्यकर्ताओं ने आयोजन में योगदान दिया
मंदिर में एक राम रसोई का भी निर्माण किया गया है, जिसमें नित्य भगवानों के लिए भोग, प्रसाद एवं प्रतिदिन नित्य अन्नदान की व्यवस्था की जाएगी। रसोई निर्माण के सहयोगी श्री महासर माता भक्त मंडल भाग्यनगर, बद्रीविशाल पन्नालाल पित्ती ट्रस्ट के शरद बी. पित्ती, आर. नानकराम सूरजकमल परिवार, आर. नानकराम चैरिटेबल ट्रस्ट (सत्यम अग्रवाल) व बनवारीलाल रामकुमार हैं।
कार्यक्रम में प्रधान संयोजक शशिकांत अग्रवाल, दिनेश कुमार सिंघल, राजकुमार अग्रवाल, अमरनाथ केड़िया, दिनेश कुमार, विशंभरलाल निमानी, गोपाल अग्रवाल, विनोद गोयल, नवरतन कानोडिया, विनोद केड़िया, रविन्द्र कुमार अग्रवाल, विकास मोदी, आशीष अग्रवाल, प्रमोद कुमार अग्रवाल, आलोक भालोटिया, मनीष अग्रवाल, चन्द्रप्रकाश केड़िया, राधेश्याम अग्रवाल, रितेश कुमार अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, किशन अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, प्रकाश गर्ग, सोनू वैभव अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल, राजकुमार केड़िया, मनीष अग्रवाल, सत्यनारायण फोगला, वेणुगोपाल भालोटिया, नीरज केड़िया, संजय केड़िया, पंकज कुमार केड़िया, विवेक कुमार मोदी, अंजनेश सिंघानिया, ललित कुमार, आशीष नेमानी, दीनबंधु अग्रवाल, टी. ओमप्रकाश सिंह, अक्षय स्वामी, यश स्वामी, चेतन स्वामी, धर्मदास स्वामी, अजय स्वामी, राजेश पुजारी, रतन, श्री महासर माता भक्त मंडल, श्री गणेश फाउंडेशन, श्री खेमदास मठ के कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



