हैदराबाद : विवाह के लिए जोर देने पर पी लिया जहर

हैदराबाद, काचीगुड़ा थाना परिधि में विवाह के लिए जोर देने पर महिला ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि राजेन्द्रनगर कॉलोनी, काचीगुड़ा निवासी एस. वेंकटेश्वर राव की पुत्री एस. हेनीषा (32) को विवाह करना पसंद नहीं था। वर्ष 2020 के दौरान हेनीषा की माँ एस. सत्यवती (48) का बीमारी के चलते निधन हो गया था।

इसके बाद उसका पिता विवाह के लिए रिश्ते तलाशते हुए हेनीषा पर दबाव डाल रहा था। इस कारण वर्ष 2024 के दौरान हेनीषा ने हिट पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था। इस घटना के चलते दो वर्ष तक उसके पिता ने विवाह के लिए रिश्ते नहीं देखे। पिछले कुछ दिन से वेंकटेश्वर राव हेनीषा के विवाह के लिए रिश्ते तलाश रहा था, लेकिन वह विवाह करना नहीं चाहती थी। इस कारण गत 30 मार्च को उसने घर पर अकेले रहने के दौरान क्रिस्टोक्लोन नामक कीटनाशक पी लिया था। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ कल देर रात उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : किन्नर के विवाह से इनकार करने पर पी लिया जहर

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button