हैदराबाद : माँ की मौत छिपाकर पुत्री ने उठाया पेंशन का लाभ
हैदराबाद, मधुरानगर थाना परिधि के अंतर्गत एक युवती ने अपनी माँ का निधन हो जाने की बात को गुप्त रखते हुए उसे मिलने वाली पेंशन की रकम का लम्बे समय तक अनुचित लाभ उठाया।
मधुरानगर पुलिस के अनुसार, स्थानीय निवासी रेणुका की माँ टीजीएस पीडीसीएल में नौकरी करती थी और कई महीने पहले रेणुका की माँ का निधन हो गया था। माँ को प्राप्त होने वाली पेंशन की रकम का अनुचित लाभ उठाने के लिए रेणुका ने माँ के निधन की जानकारी टीजीएसपीडीसीएल को नहीं दी।
यह भी पढ़ें… जल बोर्ड में महिला कर्मचारियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर
इस प्रकार उसने कुल मिलाकर 6.45 लाख रुपये की पेंशन का अनुचित लाभ उठाया। टीजीएसपीडीसीएल द्वारा जाँच करने पर इस मामले का खुलासा हुआ। टीजीएसपीडीसीएल की शिकायत पर मधुरानगर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि रेणुका ने किन बैंकों के जरिए पेंशन का लाभ उठाया और इसके पीछे क्या कोई और शामिल है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



