हैदराबाद :15 मार्च को डॉ. अहिल्या मिश्र स्मृति सम्मान और साहित्य गरिमा पुरस्कार कार्यक्रम

हैदराबाद, साहित्य गरिमा पुरस्कार-2025 हेतु समिति की कार्यकारिणी बैठक गूगल मीट के माध्यम से परामर्शदाता अवधेश कुमार सिन्हा (नई दिल्ली) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जारी प्रेस विज्ञप्ति में प्रवीण प्रणव (कार्यकारी अध्यक्ष) एवं मोहित (महासचिव) ने बताया कि रविवार, 15 मार्च को सुबह 10 बजे से होटल अबोड (लकड़ी का पुल) सभागार में साहित्य गरिमा पुरस्कार समिति हैदराबाद, कादम्बिनी क्लब हैदराबाद एवं ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया हैदराबाद चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक का संचालन करते हुए प्रवीण प्रणव ने विभिन्न कार्यों एवं रूपरेखा प्रस्तुत की।

महासचिव ने बताया कि कार्यक्रम 3 सत्रों में सम्पन्न होगा। प्रथम सत्र में 15वाँ साहित्य गरिमा पुरस्कार, जो अहिन्दी भाषी महिला साहित्यकार को हिन्दी लेखन हेतु दिया जाता है, के साथ अन्य 11 पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर साहित्य के विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट लेखन हेतु विभिन्न साहित्यकारों को प्रदान किए जाएँगे।गौरतलब है कि इस वर्ष से साहित्य गरिमा पुरस्कार का नाम बदलकर डॉ अहिल्या मिश्र स्मृति सम्मान रखा गया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न विधाओं में पुरस्कार पाने हेतु देश भर से 160 से आधीक प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं, जिन पर निर्णायकों ने अंक दिये। उन अंकों का औसत निकालकर पुरस्कार ग्रहिताओं का चयन किया गया।

डॉ. मंजू रुस्तगी को मिलेगा डॉ. अहिल्या मिश्र स्मृति सम्मान

डॉ अहिल्या मिश्र स्मृति सम्मान डॉ. मंजू रुस्तगी (चेन्नई) को, सिया सहचरी काव्य लेखन सम्मान गरिमा सक्सेना (बेंगलुरू) व शिव प्रसाद जोशी (देहरादून) को, महासहस्त्रावधानी डॉ. गरिकिपाटि नरसिम्हा राव हिन्दी अनुवादक पुरस्कार डॉ. टी. श्रीलक्ष्मी (हैदराबाद) को, महासहस्त्रावधानी डॉ. गरिकिपाटि नरसिम्हा राव तेलुगु अनुवादक पुरस्कार डॉ. निर्मला देवी चिट्टिला (विशाखापट्टनम) को, शांति अग्रवाल कहानी/उपन्यास लेखन पुरस्कार डॉ. अखिलेश पालरिया (अजमेर) को, श्री आचार्य कृष्णदत्त हिन्दी हिंदी साहित्य व्यंग्य/लघुकथा लेखन पुरस्कार हरीश कुमार सिंह (इंदौर) को, चम्पाई माधव कदम हिन्दी लेखन पुरस्कार रेखा बैजल (जालना) को, सृजनात्मक तकनीक हिन्दी सम्मान के. राजन्ना (हैदराबाद) को, कादम्बिनी क्लब हिन्दी गौरव सम्मान पुष्पा वर्मा (हैदराबाद) और भंवर लाल उपाध्याय (हैदराबाद) को तथा शुभ्रा मोहंतो संगीत साधना पुरस्कार सास्मिता नायक (हैदराबाद) को प्रदान किया जाएगा।

इसके अलावा रामकिशोरी स्मृति सम्मान डॉ. प्रिया ए. (केरल) को कथेतर साहित्य लेखन हेतु दिया जाएगा। सभी पुरस्कार ग्रहिताओं को सम्मान राशि, स्मृति चिह्न, शॉल, माला एवं प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में पुरस्कार समारोह का आयोजन होग। द्वितीय सत्र में 5 पुस्तकों का लोकार्पण किया जाएगा। इसमें स्व. डॉ. अहिल्या मिश्र की दो पुस्तकें हिन्दी साहित्येतिहास में बिखरे मोती एवं भाषा तथा सृजनात्मक साहित्य लेखन पर दृष्टि पथ, अवधेश कुमार सिन्हा की पुस्तक काली स्याही सूर्य शब्द, मूल लेखक के. राजन्ना की उपन्यास फाँसी के अंग्रेजी अनुवाद दि हैंगिंग नोस (अनुवादक डॉ. चुन्दुरी कामेश्वरी व पद्मा अजय भार्गव), पुष्पक साहित्यिकी डॉ. अहिल्या मिश्र स्मृति विशेषांक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें… महिलाओं पर भेदभाव खत्म हो, पुरुषों की सोच बदले : राधारानी

बहुभाषी कवि सम्मेलन का होगा आयोजन

अवसर पर शुभ्र मोहंतों द्वारा गायी गयी सरस्वती वंदना का भी लोकार्पण किया जाएगा। तत्पश्चात बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। उपरोक्त पुरस्कारों हेतु ट्रस्ट का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी जिम्मेदारी समिति की कोषाध्यक्ष डॉ. आशा मिश्र एवं प्रबंध न्यासी मानवेंद्र मिश्र को दी गयी। अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विश्वजीत सपन (पुलिस महानिदेशक, आं.प्र.), विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. शिवशंकर अवस्थी (महासचिव, ऑथर्स गिल्ड ऑ़फ इंडिया, दिल्ली) व आत्मीय अतिथि के रूप में शांति अग्रवाल की उपस्थिति रहेगी। प्रथम सत्र की अध्यक्षता प्रो. शुभदा वांजपे करेंगी।

द्वितीय सत्र में महासहस्त्रावधानी डॉ. गरिकिपाटि नरसिम्हा राव मुख्य अतिथि के रूप में, डॉ. ऊषारानी राव (बेंगलुरू) विशिष्ट अतिथि व अवधेशकुमार सिन्हा (नई दिल्ली) आत्मीय अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। प्रो. ऋषभदेव शर्मा सत्र की अध्यक्षता करेंगे। अतिथियों के आवास की व्यवस्था, मंच व्यवस्था, परिचय प्रस्तोता, सम्मान व्यवस्था आदि पर भी बैठक में विचार किया गया। अवसर पर मध्याह्न भोजन व हाई-टी की व्यवस्था की जाएगी।

बैठक में समिति की उपाध्यक्ष मीना मुथा, अवधेश कुमार सिन्हा (परामर्शदाता), शिल्पी भटनागर (सहमंत्री), मोहिनी गुप्ता, शुभ्रा मोहंतों, डॉ. संगीता शर्मा, सरिता सुराणा जैन, के. राजन्ना (मीडिया प्रभारी), सुनीता लुल्ला, तृप्ति मिश्रा, मधु भटनागर, डॉ. सुषमा देवी की उपस्थिति रही। मोहित के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button