हैदराबाद : शहर के कुछ इलाकों में बाधित होगी पेयजल आपूर्ति
हैदराबाद, हैदराबाद शहर को पेयजल आपूर्ति करने वाली मंजीरा फेज 3, पेद्दापुर पंप हाउस में 35 वर्ष से अधिक पुराने एचटी इलेक्ट्रिकल पैनलों के परिवर्तन की प्रक्रिया के कारण कुछ इलाकों में पेयजलापूर्ति अस्थायी रूप से बाधित होगी। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पेद्दापुर पंप हाउस में पुराने एचटी इलेक्ट्रिकल पैनलों को बदलने के अलावा पेद्दापुर से सिंगापुर तक जाने वाली 1600 मिमी व्यास की पंपिंग मेन पाइपलाइन में लगे एयर वाल्व तथा सिंगापुर से पेद्दापुर तक की 2000 मिमी व्यास की ग्रैविटी मेन पाइपलाइन में एयर वेंट्स को बदलने और मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
यह कार्य 7 मार्च, 2026, शनिवार सुबह 8 से 8 मार्च, 2026, रविवार रात 8 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान लगभग 36 घंटे कुछ क्षेत्रों में कम दबाव से पानी की आपूर्ति होगी, जबकि कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। शेखपेट रिजर्वायर को पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
यह भी पढ़ें… विकास के लिए स्पष्ट नीतियाँ और राजनीतिक स्थिरता ज़रूरी : किशन रेड्डी
भोजगुट्टा क्षेत्र में कम दबाव से पानी की आपूर्ति होगी। मणिकोंडा, कोकापेट, नारसिंगी, मंचीरेवुल और आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं होगी। ट्रांसमिशन 1 और 2 से जुड़े क्षेत्रों में आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से अनुरोध इस अवधि के दौरान पानी का सावधानीपूर्वक और बचत के साथ उपयोग करने की अपील की गयी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



