हैदराबाद : घरेलू कलह के चलते महिला ने की खुदकुशी

हैदराबाद, मैलारदेवपल्ली थाना परिधि में घरेलू कलह के चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि पद्माशाली पुर निवासी निवासी रवि का 20 वर्ष पूर्व अर्चना (38) से विवाह हुआ और विवाह के बाद अर्चना ने एक लड़के व लड़की को जन्म दिया। पिछले कुछ दिन से रवि और अर्चना के बीच घरेलू मामलों को लेकर झगड़े हो रहे थे।

इस क्रम में सुबह दोनों के बीच झगड़ा हुआ और झगड़े के दौरान क्षणिक आवेश में आकर अर्चना ने बेडरूम में जाकर सीलिंग फैन से चुनरी के सहारे फांसी लगा ली। स्थानीय लोगों की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अर्चना के शव को फांसी पर उतार कर पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर तहकीकात कर रही है।

यह भी पढे़: अस्वस्थता से परेशान महिला ने की खुदकुशी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button