हैदराबाद के अभियंता व लेखक रियाजुल हसन का यूके में निधन

हैदराबाद, लंबे अरसे तक यूएओ के लिए कार्यरत रहे सिविल अभियंता व लेखक रियाजुल हसन का यूके में निधन हो गया। उनके शोकसंतप्त परिवार में पत्नी डॉ. रुखसाना हसन, पुत्री रूही और पुत्र मेहदी हसन शामिल हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मुहम्मद रियाजुल हसन संयुक्त राष्ट्र संघ में लंबे अर्से तक सिविल इंजीनियर थे। उन्होंने शुष्क अफ्रीकी क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सराहनीय कार्य किया। वह प्रख्यात लेखक भी थे।

एम. रियाज हसन के लेखकीय नाम से उनकी पुस्तक द न्यू स्ट्रगल फॉर सर्वाइवल काफी लोकप्रिय रही। यह पुस्तक दुनिया भर में अस्तित्व के नए संघर्षों पर आधारित है। विशेष रूप से विकासशील देश दुर्लभ जल संसाधनों पर जीवित रहने, गरीब और ज़रूरतमंद लोग एक-दो डॉलर प्रतिदिन पर गुज़ारा करने, उग्रवाद और सांप्रदायिकता के खतरे से जूझ रहे उदारवादी मुसलमान और जलवायु परिवर्तन के खतरे से बचने के लिए संघर्ष कर रही दुनिया पर उनका लेखन सराहनीय रहा। वह जल संसाधन/सिंचाई में संयुक्त राष्ट्र/विश्व बैंक के सलाहकार भी रहे।

Ad

यह भी पढ़ें… तेलंगाना हाईकोर्ट : ग्रुप-1 परीक्षा मामले पर सुनवाई स्थगित

रियाजुल हसन का संबंध हैदराबाद से था। सिविल/जल संसाधन इंजीनियर के रूप में उनका कॅरियर 40 देशों में 44 वर्षों तक फैला रहा। कॅरियर के पहले भाग में उन्होंने भारत में और फिर ब्रिटेन में अंतरराष्ट्रीय परामर्श फर्मों के साथ काम किया। कॅरियर के उत्तरार्ध में वह कई संयुक्त राष्ट्र विशिष्ट एजेंसियों खाद्य एवं कृषि संगठन, विश्व खाद्य कार्यक्रम, शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त और विश्व बैंक के स्वतंत्र सलाहकार रहे। एक लेखक के रूप में वह मुख्य रूप से तीसरी दुनिया में विकास और पर्यावरण के मुद्दों पर चिंता प्रकट करते रहे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button