हैदराबाद : 7 मार्च को फिक्की सीएफओ शिखर सम्मेलन

हैदराबाद, फिक्की सीएफओ परिषद द्वारा विज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट तथा सिमांधर एजुकेशन के सहयोग से 7 मार्च को हैदराबाद में फिक्की सीएफओ शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शीर्ष बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता द्वारा वित्त क्षेत्र को दी जा रही नई परिभाषाओं पर केंद्रित तथा विज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय स्तर के शिखर सम्मेलन में प्रमुख मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ), उद्योग जगत के नेता, नीति निर्माता, नियामक और अकादमिक प्रमुख एकत्रित होंगे।

डेटा आधारित वित्तीय रणनीति और निर्णय प्रक्रिया पर चर्चा

इस सम्मेलन में पारंपरिक वित्तीय प्रबंधन से डेटा आधारित रणनीति, पूर्वानुमानित निर्णय लेने और उद्यम व्यापी नेतृत्व की ओर हो रहे संरचनात्मक परिवर्तन का विश्लेषण किया जाएगा। शिखर सम्मेलन में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया सीएफओ अरुणा सिंह और गूगल इंडिया के वित्त प्रमुख विवेक छाबड़ा सहित वरिष्ठ अधिकारी तथा विषय विशेषज्ञ एआई द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में पूंजी आवंटन, ईएसजी प्राथमिकताओं, परिचालन मॉडल और बोर्ड स्तर पर निर्णय लेने की प्रक्रिया के नए रूपों पर प्रकाश डालेंगे।

इसके अलावा उच्च स्तरीय पैनल चर्चाएं विचार-विमर्श का केंद्र होंगी, जो एफपी एंड ए, ट्रेजरी, गवर्नेंस, कंप्लायंस और जोखिम प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में क्षेत्र विशिष्ट दृष्टिकोण और एआई के व्यावहारिक उपयोग के उदाहरण प्रस्तुत करेंगी। शिखर सम्मेलन का समापन बीडीओ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरेक्टिव ओपन हाउस के साथ होगा, जिसमें एक्सेंचर, डेलॉइट, इलेक्ट्रॉनिक आर्ट्स, हीरो एंटरप्राइज, इन्वेस्को, आईजीटी सॉल्यूशंस और रेबेल फूड्स के वित्त प्रमुख शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें… केन्द्रीय जनगणना में पिछड़ी जातियों की वास्तविक संख्या कम दर्ज होने का खतरा

वीजेआईएम के निदेशक प्रो. भरत भूषण सिंह ने कहा कि वीजेआईएम में हमारा मानना है कि प्रबंधन शिक्षा को उद्योग के परिवर्तन के साथ-साथ विकसित होना चाहिए। सीएफओ की भूमिका केवल वित्त तक सीमित नहीं है, यह उद्यम रणनीति, प्रौद्योगिकी अपनाने और शासन में केंद्रीय भूमिका निभाती है। सीएफओ शिखर सम्मेलन 2026 की मेजबानी हमारे छात्रों और संकाय को उन राष्ट्रीय नेताओं के साथ सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करेगी, जो इस बदलाव को आकार दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच कक्षाओं को बोर्ड रूम से जोड़ते हैं और भविष्य के लिए तैयार नेताओं को तैयार करने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button