हैदराबाद : जल प्रलय, मूसी नदी उफान पर, सटे इलाके खाली कराए गए, प्रशासन अलर्ट पर

हैदराबाद, राज्य भर समेत नगर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश के चलते मूसी नदी का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ गया। जिसकी वजह से मूसी नदी के अतराफ के कई इलाके बाढ़ के पानी की चपेट में आ गए। प्रशासन को बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि हिमायत सागर और उस्मान सागर जलाशयों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद नदी के आसपास के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं।

फिलहाल मूसी नदी के निकट रहने वाले लोगों की दहशत बरकरार है, वहीं प्रशासन की टीमें भी सक्रिय है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आफत की बारिश और जलाशयों से पानी छोड़ जाने की वजह से मूसी नदी में बाढ़ आ गई। जिसकी वजह से 1,500 से अधिक परिवारों को पास के सामुदायिक भवनों, सरकारी स्कूलों और फंक्शन हॉलों में सुरक्षित रूप से स्थानांतरित किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार रात को ही उस्मान सागर और हिमायत सागर से अतिरिक्त बाढ़ का पानी छोड़ने के बाद से ही बड़े पैमाने पर लोगों को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।

जीएचएमसी अधिकारियों के अनुसार, मूसी से सटे शंकर नगर क्षेत्र के लगभग 500 निवासियों को शहज़ादी मस्जिद में ठहराया गया। उसी तरह, मलकपेट सर्किल के मूसा नगर में लगभग 150 लोगों को मूसा नगर कम्युनिटी हॉल नंबर 2 में रखा गया। इसके अलावा मूसारामबाग ब्रिज के पास दुर्गा नगर और अंबेडकर नगर से 45 परिवारों को लंका गवर्नमेंट हाई स्कूल में आश्रय दिया गया। वहीं, दुर्गा नगर से 21 परिवारों को इसी स्कूल की ऊपरी मंजिल पर शिफ्ट किया गया। 

कृष्णा नगर और बेगम बाजार से दर्जनों परिवार सुरक्षित स्थानों पर लाए गए

गोलनाका कमेला के पास कृष्णा नगर के 32 परिवारों को कृष्णा नगर कम्युनिटी हॉल में लाया गया। इसके अलावा बेगम बाजार स्थित भू लक्ष्मी मंदिर के निकट से 55 लोगों को घोडे की कब्र स्थित जीएचएमसी कम्युनिटी हॉल में सुरक्षित ले जाया गया। आज अलस सुबह हैद्रा, डीआरएस की टीमों ने आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर नारसिंगी और मंचीरेवुला के बीच सर्विस रोड पर फंसे चार लोगों को बचाया। यहां उस्मान सागर (गंडीपेट) के गेट खोले जाने के बाद सर्विस रोड पर बाढ़ का पानी आ गया था। 

यह भी पढ़े: हैदराबाद में भारी बारिश: एमजीबीएस बस सेवाएँ शिफ्ट, मूसी नदी में बाढ़

हालांकि प्रशासन द्वारा मार्ग बंद होने के संकेत लगे थे, फिर भी एक चालक ऑटो ट्रॉली में सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था। पानी बढ़ने से वाहन बीच में ही फंस गया। पुलिस और डीआरएफ कर्मियों ने चालक और चार अन्य लोगों को सुरक्षित किनारे पर पहुंचाया। इसके बाद ट्रॉली को रस्सी और डीआरएफ वाहन की मदद से बाहर निकाला गया। उसी तरह, पुरानापुल के निकट जियागुड़ा 100 फीट रोड, श्मशान वाटिका, मूसापेट से मलकपेट जाने वाला छोटा ब्रिज, बापू घाट में घुसा पानी, पुराना पुल का शिवाला घाट मंदिर, चूड़ी बाजार के गणेश मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रहा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button