हैदराबाद : बाइक पर स्टंट करने वाले चार युवक अरेस्ट
हैदराबाद, अत्तापुर पुलिस ने देर रात तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए स्टंट करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया।यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में अत्तापुर पुलिस ने बताया कि गत 27 मार्च की रात को थाना परिधि के अंतर्गत पुलिस होमगार्ड मो. अहमद अपनी पेट्रोलिंग कार में पुलिस कॉन्स्टेबलों के साथ गश्त लगा रहा था।
इस दौरान अत्तापुर थाना परिधि के अंतर्गत आरामघर के निकट पीवीएनआर एक्सप्रेस-वे के पिल्लर नं. 143 के पास होण्डा डीयो वाहन पर युवक तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाते हुए स्टंट कर रहे थे और उनके पीछे दूसरी मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवक सेलफोन के जरिए वीडियो बना रहे थे। इनके पीछे ही पुलिस की गाड़ी चल रही थी। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तब वे तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाते हुए फरार हो गए।
यह भी पढ़ें… आईपीएल मैचों पर सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 10 अरेस्ट
पुलिस ने कॉन्स्टेबल सी. सबिता की शिकायत पर बीएनएस की धारा 125, 281, 292 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 183, 184, 190(2) के तहत मामले दर्ज कर चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों में न्यू अल्लापुर बोराबंडा, सनतनगर निवासी ए/सी तक्नीशियन मो. आमेर बाबा (21), सुभाषचंद्र बोस नगर, न्यू हफीजपेट निवासी बाइक मेकानिक मो. अश्वाक (19), बी.एस. मख्ता, खैरताबाद निवासी पेशे से कार चालक मो. समीरुद्दीन (26) और जेप्टो डेलिवरी बॉय मो. नशीत अतास (20) के रूप में की गई। चारों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



