हैदराबाद : निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर

हैदराबाद, सरकारी होम्योपैथी अस्पताल, मोतीगली के तत्वावधान में श्रीश्रीश्री महाकालेश्वर मंदिर, मीरालममंडी में निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। विभिन्न प्रकार की दीर्घकालिक एवं तात्कालिक बीमारियों से संबंधित रोगियों की निःशुल्क जाँच कर आवश्यक होम्योपैथिक दवाइयाँ वितरित की गईं। शिविर में गाजुल अंजैया, राहुल एवं प्यारसानी वेंकटेश का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना में सरकारी कार्यालयों में अनियमितताओं का खुलासा

अस्पताल की अधीक्षक डॉ. पी. लक्ष्मी देवी के मार्गदर्शन में शिविर संपन्न हुआ। डॉ. सी.एच. अरुणा, डॉ. पी. राधाकृष्ण मोहन, नवनीता (फार्मासिस्ट), अनीता, वरलक्ष्मी, असलम तथा जूनियर डॉक्टरों ने शिविर में सहयोग दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button