हैदराबाद : दोस्त की पीट-पीटकर हत्या

हैदराबाद, बंजारा हिल्स पुलिस क्षेत्र में 10वीं कक्षा के एक छात्र की उसके ही दोस्तों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंजारा हिल्स के उदय नगर में रहने वाला रघुवीर राय (19) एसएससी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। कल शाम रघुवीर अपने तीन दोस्तों के साथ किसी काम से बाहर गया था। देर रात उसे बंजारा हिल्स स्थित हैंगिंग गार्डन्स इलाके में अचेत अवस्था में पाया गया।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि रघुवीर के दोस्तों ने ही किसी विवाद के चलते उसकी हाथ-पैर से बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर बी. सुहासन ने बताया कि घटना के सिलसिले में मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को पकड़ने की कोशिश चल रही है। इसके अलावा पार्क के पास लगे सीसीटीवी कैमरों और घटना की वजह को लेकर भी जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : शराब के नशे में दोस्त की हत्या

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button